BBA और MBA युवाओं के लिए बड़ा मौका: LTP Calculator में वॉक-इन रिक्रूटमेंट शुरू, 3 लाख से शुरू होगा पैकेज
वाराणसी में वित्तीय सेवा क्षेत्र की कंपनी LTP Calculator ने विभिन्न पदों पर वॉक-इन रिक्रूटमेंट की शुरुआत की है। BBA और MBA पास अभ्यर्थियों को 3 लाख रुपये तक के शुरुआती पैकेज पर काम करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
वाराणसी में LTP Calculator में भर्ती शुरू
BBA और MBA पास युवाओं को मौका
3 लाख रुपये वार्षिक से शुरुआती पैकेज
सेल्स, क्वालिटी और बैकएंड में होंगी नियुक्तियां
फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों कर सकते हैं अप्लाई
चंदौली जिले के युवा उद्यमी द्वारा वाराणसी में संचालित वित्तीय सेवा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी 'LTP Calculator' ने युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर निकाला है। कंपनी ने अपने वाराणसी कार्यालय में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 'Walk-in Recruitment' प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें मैनेजमेंट की पढ़ाई कर चुके युवाओं को करियर की बेहतरीन शुरुआत का मौका मिल रहा है।
युवा उद्यमी विनय प्रकाश तिवारी ने कंपनी की ओर से BBA और MBA योग्यताधारी युवाओं के लिए यह भर्ती प्रक्रिया चलाई जा रही है। मुख्य रूप से Sales (बिक्री), Quality (गुणवत्ता) और Backend Team (बैकएंड संचालन) में नियुक्तियां की जा रही हैं।
3 लाख रुपये से होगी पैकेज की शुरुआत
कंपनी के प्रबंधन ने बताया कि इस भर्ती के तहत चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को ₹3 लाख प्रति वर्ष के शुरुआती पैकेज पर रखा जाएगा। इसके अलावा, अभ्यर्थी की योग्यता, अनुभव और उसके पद के हिसाब से भविष्य में आगे बढ़ने के बेहतरीन मौके दिए जाएंगे। यह भर्ती न सिर्फ अनुभवी लोगों के लिए है, बल्कि नए पास-आउट (Freshers) अभ्यर्थी भी इस चयन प्रक्रिया में शामिल होकर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
म्यूचुअल फंड और रिसर्च क्षेत्र में काम करती है कंपनी
LTP Calculator मुख्य रूप से Mutual Fund Distribution (म्यूचुअल फंड वितरण) और SEBI Registered Research Analyst (सेबी पंजीकृत अनुसंधान विश्लेषण) सेवाओं के क्षेत्र में काम करने वाली एक स्थापित कंपनी है। कंपनी अपनी वित्तीय सेवाओं के साथ-साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी आधारित प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी निवेशकों को अपनी सेवाएं दे रही है। कंपनी प्रबंधन के मुताबिक, वाराणसी में टीम को मजबूत करने और काम का विस्तार करने के लिए यह वॉक-इन रिक्रूटमेंट शुरू किया गया है।
आवेदन और इंटरव्यू से जुड़ी जानकारी
कंपनी का कहना है कि आने वाले दिनों में वाराणसी ऑफिस में सेल्स के साथ-साथ क्वालिटी और बैकएंड ऑपरेशन्स की टीम को बड़े स्तर पर और विस्तार दिया जाएगा। अगर आप इस वॉक-इन रिक्रूटमेंट और इंटरव्यू से जुड़ी अधिक जानकारी पाना चाहते हैं, तो कंपनी की HR सविता से मोबाइल नंबर 8299262623 पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।