यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में  ध्वजारोहण कर मनाया गया 76वां गणतंत्र दिवस 

चंदौली जिले के साथ साथ आज पूरे देश में आजादी के अमृत काल खण्ड में बड़े ही हर्ष एवं उल्लास से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है।
 

76वें गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम

 भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने फहराया तिरंगा

 यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में  ध्वजारोहण कर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश 

 

चंदौली जिले के साथ साथ आज पूरे देश में आजादी के अमृत काल खण्ड में बड़े ही हर्ष एवं उल्लास से 76वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। क्षेत्र के अपने यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल बबुरी, चकरिया में विद्यालय प्रबंधक व भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने ध्वजारोहण करके देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। बच्चों ने संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत करके सबका मनमोह लिया ।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि देश को आजाद कराने में मां भारती के कई वीर सपूतों ने अपना बलिदान दिया आज  उन वीर सपूतों को हम सब श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।  आज देश अमृतकाल का 76वां  गणतंत्र दिवस मना रहा है।  सरकार ने आज स्वर्णिम भारत: विरासत और विकास का थीम दिया है,ये आजादी हमें हमारे महापुरूषों ने अंग्रेजी हुकूमत की तमाम यातनाओं को झेल कर पाई है। इसे याद रखना हम सब का नैतिक जिम्मेदारी है। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद 26 जनवरी 1950 में देश में संविधान लागू हुआ। उस दिन से भारत गणतंत्र के रुप में लगातार तरक्की कर रहा है। संविधान बनाने में लगभग 2000 संशोधन किया गया और 15 महिलाओं का योगदान रहा। देश का संविधान 2 वर्ष 11महीने 18 दिन में बनकर तैयार किया गया था।

 इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, डॉ शंभूनाथ, प्रिंसिपल अरविंद मिश्रा, गुज्जू दुबे, आलोक चौबे,सूरज पाण्डेय, राजकुमार त्रिपाठी, अरविंद त्रिपाठी,संतोष सिंह, वैभव त्रिपाठी, कमलेश्वर तिवारी, रविंद्रनारायण त्रिपाठी, अजय अकेला,बसंती सिंह, अभिलाषा पाठक, जेबा परवीन, मंजू केशरी, अरुण मौर्या, संगीता सिंह, सिद्धांत सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।