ASP ने जांची परखी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था, जज साहब से की मुलाकात

चंदौली जिले के नवागत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा आज चंदौली जिला न्यायालय परिसर का भ्रमण कर उसके विभिन्न पॉइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
 
ASP ने जांची परखी न्यायालय की सुरक्षा व्यवस्था, जज साहब से की मुलाकात

चंदौली जिले के अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने आज चंदौली जिला न्यायालय परिसर का भ्रमण करके सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा पर तैनात पुलिसकर्मी को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए न्यायालय की सुरक्षा में चौकन्ना रहने की बात समझायी। 

 बताया जा रहा है कि चंदौली जिले के नवागत अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह द्वारा आज चंदौली जिला न्यायालय परिसर का भ्रमण कर उसके विभिन्न पॉइंट्स पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा न्यायालय की सुरक्षा में तैनात किए गए पुलिस और पीएसी के जवानों से संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग के संदर्भ में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही सब को अत्यधिक सतर्कता बरतने और कर्तव्य निर्वहन में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की बात समझायी गयी। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक नवागत जिला जज महोदय से शिष्टाचार मुलाकात करने के लिए न्यायालय परिसर में गए और उनसे शिष्टाचार भेंट की।