अखंड हिंद फौज के वॉलंटियरों संभाली यातायात व्यवस्था, लोगों को बताए यातायात के नियम
 

इस संबंध में अखंड हिंद फौज के विभाग कमांडर श्रद्धा पांडेय बताया कि यह वह वॉलिंटियर हैं, जो कि देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं।
 

जिला मुख्यालय दिखे अलग तरीके के वालंटियर

लोगों को पढ़ाते रहे ट्रैफिक नियमों का पाठ

लोगों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए किया जागरूक


चंदौली जिले के जिला मुख्यालय पर यातायात विभाग अखंड हिंद फौज एनजीओ के वॉलिंटियरों  जिला मुख्यालय से गुजरने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहन पर सवार लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया।

बता दें कि जिला मुख्यालय की ओवर ब्रिज एवं कचहरी के पास इस एनजीओ के वॉलिंटियर यातायात विभाग के साथ खुद ही खड़ा होकर लोगों द्वारा यातायात के नियम तोड़ने के बारे में बताने तथा उसके पालन करने से उन्हें क्या फायदे हो सकते हैं। इसके बारे में भी जानकारी देने का कार्य दिनभर करते रहे।

इस संबंध में अखंड हिंद फौज के विभाग कमांडर श्रद्धा पांडेय बताया कि यह वह वॉलिंटियर हैं, जो कि देश के लिए कुछ करने का जज्बा रखते हैं। ऐसे वॉलिंटियरों को हमारे एनजीओ द्वारा प्रशिक्षित किया जाता है और उन्हें समाज सेवा के कार्यों में लगाया जाता है। इसमें विद्यालय में पढ़ने वाले 12 से 18 साल के बच्चे देश सेवा के लिए अपना योगदान देते हैं। इसके लिए एनजीओ के माध्यम से इन्हें ट्रेनिंग दी जाती है और देश के लिए इन अखंड हिंद फौज के वॉलिंटियर को तैयार किया जाता है। 

आज चंदौली जनपद में लगभग 80 वॉलिंटियर द्वारा जिले के भीड़भाड़ की जगहों पर यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जिसमें यातायात विभाग तथा परिवहन विभाग के द्वारा हमारा सहयोग किया जा रहा है।