गोलीकांड में घायल स्वामी आशीष महाराज की हालत में सुधार, दर्शन के लिए आ रहे भक्तगण 
 

घटना की जानकारी होने के बाद वह बाबा की दर्शन के लिए लोगों का आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में आना-जाना बढ़ने लगा है।
 

आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती हैं आशीष महाराज

ऑपरेशन के बाद बाबा के स्वास्थ्य में दिन-प्रतिदिन सुधार

दर्शन के लिए आ रहे भक्तगण 

चंदौली जिले के आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती  स्वामी अड़गड़ानंद परमहंस आश्रम के आशीष महाराज का स्वास्थ्य धीरे धीरे सुधर रहा है। इन्हें आश्रम में गोली लगने के बाद घायल अवस्था में इलाज के लिए चंदौली के आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इनके सफल ऑपरेशन के बाद बाबा के स्वास्थ्य में दिन-प्रतिदिन सुधार हो रहा है। यह  भक्तगणों के लिए एक सुखद समाचार है । वहीं घटना की जानकारी होने के बाद वह बाबा की दर्शन के लिए लोगों का आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल में आना-जाना बढ़ने लगा है।

<a href=https://youtube.com/embed/MVIMERPJB_I?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/MVIMERPJB_I/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

 इस संबंध में हॉस्पिटल के डॉक्टर शुभम सिंह का कहना है कि महाराज जी के ऑपरेशन के बाद उनकी रिकवरी बहुत तेजी से हो रही है और हालत में भी सुधार लगभग 80 परसेंट हो चुका है और जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

वहीं इस संबंध में आरडी मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डॉ धनंजय सिंह का कहना है कि अभी जैसे ही भक्त अपने लोगों को महाराज जी को गोली लगने की सूचना मिली और उसके बाद इनके स्वास्थ्य में सुधार होने की जानकारी का पता लगने के बाद भक्त प्रतिदिन हजारों की संख्या में आकर उनका दर्शन कर रहे हैं। लेकिन अभी भी महाराज जी का दर्शन दूर से ही किया जा रहा है, क्योंकि डॉक्टरों की टीम ने इस समय नजदीक से मिलने के लिए और अधिक बात करने के लिए मना किया है। 

इस दौरान भक्तगण उनके दर्शन के लिए हॉस्पिटल के बाहर घंटों इंतजार करते रहते हैं कि महाराज जी की एक झलक देखने को मिल जाए। इसके अलावा महाराज जी की सेवा में लगे लोग उनकी सारी व्यवस्थाओं को देखने में लगे हुए हैं । मौके पर दीपक महाराज, कैलाश बाबा, बद्री महाराज, रामचरण महाराज, प्रशांत सिंह, अनुभयानंद महाराज जैसे लोग सेवा में 24 घंटे लगे हुए हैं।