चन्द्रगुप्त यादव बनेंगे अतिरिक्त जिला जज, उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा में मिला चौथा स्थान
 

 चंदौली जनपद के पचखरी गांव निवासी पूर्व डीआईजी विजय सिंह के बड़े पुत्र चंदगुप्त यादव ने चौथा स्थान प्राप्त किया है।
 

चंदौली जिले  के चंद्रगुप्त यादव ने उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा आयोजित उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2020 में बाजी मारी है। परीक्षा फल 12 सितम्बर को निकला तो  चंदौली जनपद के पचखरी गांव निवासी पूर्व डीआईजी विजय सिंह के बड़े पुत्र चंदगुप्त यादव ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर गांव वालों में हर्ष व्याप्त है।

चन्द्रगुप्त यादव की प्राथमिक से इंटर की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय कलकत्ता से हुई थी। वहीं एलएलबी की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से प्राप्त करके उच्च न्यायिक सेवा परीक्षा 2020 की परीक्षा में प्रथम बार शामिल हुए थे। जिसका परिणाम 12 सितम्बर को निकल गया है। इसमें उनको जनरल कटेगरी में चौथा स्थान मिला है। 

अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता को देते हुए उन्होंने बताया कि माता पिता शिक्षा में मेरी हमेशा मदद करते रहे। उनकी मदद से ही आज मुझे यह स्थान मिला है। 

इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान विनोद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, विजय यादव, सुरेश यादव सहित अन्य लोगों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही लोगों को मिष्ठान ग्रहण कराकर खुशी जाहिर की है।