बरहनी ब्लॉक के इन 4 गांवों के सिवान में लगी आग, नुकसान का हो रहा आकलन

चंदौली जिले के बरहनी ब्लॉक के धारूपुर, मरूई, परेवा, बरठी कमरौर जैसे कई गांवों के सिवान में आग लगने से किसानों को नुकसान की खबर है। इस घटना  में आग से कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी है
 
आग से कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख

चंदौली जिले के बरहनी ब्लॉक के धारूपुर, मरूई, परेवा, बरठी कमरौर जैसे कई गांवों के सिवान में आग लगने से किसानों को नुकसान की खबर है। इस घटना  में आग से कई बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी है। आग के बाद काफी देर तक किसानों में अफरा-तफरी मची रही।

 चंदौली जिले  के सैयदराजा थाना क्षेत्र से है जहां धारूपुर, मरूई ,परेवा, बरठी कमरौर जैसे चारों गांवों को जोड़ने वाले सिवान में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई है, जिसमें कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि काफी तेजी से फैलने लगी।

<a href=https://youtube.com/embed/1lWKu7WJF0s?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/1lWKu7WJF0s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

 बताया जा रहा है कि इस घटना में किसानों की बहुत बड़ी क्षति हुई है। आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड सहित अधिकारियों को दे दी गई है। आग की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने कहा है कि अब जांच के उपरांत पता  लग पाएगा कि कितने बीघे फसल जलकर राख हुयी है।