बबुरी पोखरी पर काली जी की मूर्ति से छेड़छाड़, चोरों ने की मूर्ति को हटाने की कोशिश 
 

बबुरी कस्बे के पोखरी पर स्थित काली माता का मंदिर है, जहां पर स्थापित मूर्ति कई सौ साल पुरानी है। बीती रात मूर्ति को अज्ञात चोरों ने हटाने की कोशिश की है।
 

बबुरी इलाके में एक और घटना

काली जी की मूर्ति से छेड़छाड़ पर जनता आक्रोशित

पुलिस ने शुरु की छानबीन 
 

चंदौली के बबुरी कस्बे के पोखरी पर स्थित काली माता का मंदिर है, जहां पर स्थापित मूर्ति कई सौ साल पुरानी है। बीती रात मूर्ति को अज्ञात चोरों ने हटाने की कोशिश की है। इस घटना का पता चलते ही लोगों में आक्रोश पनपने लगा है।

<a href=https://youtube.com/embed/Hxs3In7lfEI?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Hxs3In7lfEI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

 आपको बताते चलें कि पुजारी कालिदा त्रिपाठी ने बताया कि  कल मूर्ति अपने स्थान पर रही थी। इसके साथ किसी ने छेड़छाड़ करते हुए हटाने की कोशिश की गयी है,  जिसके कारण से मां काली जी की मूर्ति आधा इंच इधर-उधर हो गयी है। मंदिर की मूर्ति के स्थान बदलने की कोशिश से लोगों में नाराजगी दिखायी दे रही है।

इस घटना के पता चलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश भी दिखा। वहीं ग्रामीण इकट्ठा होकर अज्ञात चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग करने लगे। इसके बाद मंदिर के पुजारी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कस्बा इंचार्ज सत्यनारायण शुक्ला ने  मामले में छानबीन शुरु कर दी है।