चंदौली पुलिस ने पैरोल पूरा करके घूम रहा था अपराधी, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
 

अशोक सिंह पुत्र स्व. अम्बिका सिंह निवासी ग्राम कटसिला थाना व जिला चंदौली अपने घर पर मौजूद था। उसकी पैरोल की समय अवधि समाप्त होने के बाद वह कारागार नहीं गया था। वह लगातार अपने घर पर मौजूद रह रहा था।  
 

कोरोना पीरियड में 2 अप्रैल 2020 को मिली थी पैरोल

1 मार्च 2022 को खत्म हो गयी थी पैरोल

 आज दबोच कर फिर से भेजा गया जेल

 चन्दौली जिले में अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार जनपद में अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगाने  के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान पैरोल अवधि पूरी करने के बाद से फरार एक अपराधी को  मुखबिर की सूचना पर घर से गिरफ्तार किया गया। कोरोना पीरियड में माननीय न्यायालय के आदेश से छूटकर कटसिला आए अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बताते चलें कि अशोक सिंह पुत्र स्व. अम्बिका सिंह निवासी ग्राम कटसिला थाना व जिला चंदौली अपने घर पर मौजूद था। उसकी पैरोल की समय अवधि समाप्त होने के बाद वह कारागार नहीं गया था। वह लगातार अपने घर पर मौजूद रह रहा था।  इस सूचना पर ग्राम कटसिला में पहुंची पुलिस ने उसे उसके घर के दरवाजे पर दबोच लिया। इसके बाद उसे थाने पर लाकर कार्रवाई की जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि उसको मुकदमा अपराध संख्या 114 / 18 में दर्ज धारा 308 के तहत जेल भेजा गया था। उसी मामले में  न्यायालय के आदेशानुसार दिनांक 2 अप्रैल 2020 को पैरोल पर छोड़ा गया था। पैरोल की अवधि 1 मार्च 2022 को खत्म हो गयी थी, तब से वह पुनः जेल जाने के बजाय घर पर ही रह रहा था। पुलिस ने आज दबोच कर फिर से जेल भेज दिया। 

इसको गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सहिपाल यादव, रामदरश यादव मौजूद थे।