चंदौली समाचार से बोले अभिमन्यु सिंह- हार की होगी समीक्षा, आगे के सबक के लिए जरूरी

 

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, समीक्षा करने का दिया आश्वासन

निर्दल और किन्नर को चुनने पर भी होगी चर्चा

उसी हिसाब से आगे की बनाएंगे रणनीति 

चंदौली जिले के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के हाथ से जिला मुख्यालय की सीट के साथ-साथ मुगलसराय नगर पालिका की सीट निकल जाने के मामले की समीक्षा करने का आश्वासन दिया है और उन्होंने कहा है कि जल्द ही पार्टी के नेताओं की एक बैठक बुलाई जाएगी और उस पर फैसला किया जाएगा कि हार के क्या-क्या कारण रहे और भविष्य में इनसे क्या सबक लिया जा सकता है। 

 चंदौली समाचार के साथ खास बातचीत में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि चंदौली जिले की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को जीतने वाले उम्मीदवार से कुछ कम वोट दिया है। उसका मतलब नहीं है कि भाजपा को नकार कर किसी और दल को चुना है। सपा-बसपा या किसी और दल को नहीं चुना है। निर्दल को जनता ने चुना है, जिसका कुछ ना कुछ कारण अवश्य होगा।

ऐसा हुआ है कि भाजपा के मुकाबले जनता निर्दल प्रत्याशियों पर भरोसा किया है। इस भरोसे पर दोनों निर्दल विजेता खरे उतरेंगे। ऐसी उनकी उम्मीद है। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के हार का कारण जानने के लिए जल्द ही एक बैठक बुलाने का फैसला लिया है, जिसमें चुनाव प्रबंधन से जुड़े सभी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा और हार के कारणों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, ताकि भविष्य में आने वाले चुनाव के लिए उनसे सबक लिया जा सके।

 वहीं अगर पार्टी के उम्मीदवारों की हार में किसी नेताओं और कार्यकर्ताओं का कोई रोल होगा तो उनके खिलाफ भी आलाकमान के फैसले के हिसाब से कार्यवाही की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में चकिया और सैयदराजा नगर पंचायतों के अंदर जीत हासिल की है, जबकि उसके हाथ से उसकी दो सीटें निकल गई हैं। ऐसे में पार्टी को सोचने की जरूरत है और जल्द ही हार के कारणों की समीक्षा की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने कहा कि हार के लिए सांसद विधायक को जिम्मेदार ठहराने अच्छी बात नहीं है। हार के कुछ और भी कारण हो सकते हैं। सभी ने अपने अपने स्तर से मेहनत की थी और जनता ने किसी और को जनादेश दे दिया है। हम इस बात पर चिंतन और मंथन करेंगे और उसी हिसाब से आगे की रणनीति बनाएंगे।

<a href=https://youtube.com/embed/qOXnUZowrtE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/qOXnUZowrtE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">