सोनिया गांधी के जन्मदिन रक्तदान करके दिया संदेश, कार्यकर्ताओं ने की लंबी आयु की कामना

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने देश और पार्टी के लिए अपना पूर्ण योगदान दिया है।
 

कांग्रेस नेता बोले-रक्तदान से अच्छा कोई और उपहार नहीं

भारत के लोकतंत्र और सेकुलर चरित्र को खत्म कर रही भाजपा

कांग्रेस पार्टी के लोग करते रहेंगे संघर्ष

चंदौली जिले में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन पर ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करके रक्तदान किया। साथ ही साथ पार्टी की अन्य कार्यकर्ताओं से इस अभियान में मदद करने की अपील की।

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी ने देश और पार्टी के लिए अपना पूर्ण योगदान दिया है। बहुत ही विनम्र, सहनशील और पूरे देश को एक सूत्र में बांधने वाली सोनिया गांधी के जन्मदिन पर रक्तदान से अच्छा कोई और उपहार हो नहीं सकता। इसलिए हम कांग्रेस पार्टी के लोग रक्तदान करके उनकी लंबी आयु की कामना कर रहे हैं।

 पार्टी के नेताओं ने कहा कि आज देश में जिस तरह से माहौल खराब कर भारतीय जनता पार्टी दूसरे दलों के नेताओं को बदनाम कर रहे हैं, उससे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का चाल, चरित्र, चेहरा उजागर हो रहा है। बंटेंगे तो कटेंगे की राजनीति करने वाले भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान के मूल भावना का अनादर कर रहे हैं और भारत के लोकतंत्र और सेकुलर चरित्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

 कांग्रेस पार्टी के लोगों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग इसके खिलाफ हैं और भारतीय जनता पार्टी के नापाक मंसूबों को फेल करने के लिए राजनीतिक, सामाजिक और  सांस्कृतिक तरीके से लड़ाई लड़ते रहेंगे। देश के मूल चरित्र को बनाए रखने में कांग्रेस पार्टी का अहम योगदान है। हम सभी लोग एक ही ईश्वर की संतान हैं और हम सबको एक जैसा बनाया है। हम सभी के शरीर में एक जैसा रक्त बहता है। इसीलिए हम लाल रक्त  लोगों को जातियों और धर्म में बांटने से रोकता है। यही हमारी एकता का प्रतीक है। रक्तदान करके हम यही संदेश देना चाहते हैं।