DM साहब का दिखा असर, रातभर अभियान चलाकर ARTO राम सिंह ने 40 वाहन काटा चालान             

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूणे के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू किया। एआरटीओ रामसिंह ने नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की।
 

एआरटीओ के अभियान में हुयी 18 लाख की राजस्व वसूली

चेकिंग से वाहन स्वामियों में मचा रहा हड़कंप

जानिए आगे क्या है एआरटीओ का प्लान

चंदौली जिले में ओवरलोडिंग करने वाले वाहन के खिलाफ एआरटीओ राम सिंह ने सघन अभियान शुरू कर दिया।  बुधवार रात से बृहस्पतिवार की दोपहर तक 40 वाहन का चालान तथा 17 गाड़ियों को सीज करने के साथ ही साथ 18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। वही इस अभियान से वाहन मालिकों में हलचल मची हुई है।


 आपको बता दें कि एआरटीओ राम सिंह द्वारा सबसे पहले तो परिवहन विभाग के दुरुस्त करने के साथ ही साथ सड़क पर ओवरलोड वाहन, परमिट फेल, हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, जांच के  खिलाफ अभियान शुरू किया। वही बुधवार रात से बृहस्पतिवार की दोपहर तक 40 वाहन का चालान तथा 17 गाड़ियों को सीज करने के साथ ही साथ 18 लाख रुपये का जुर्माना वसूला। वही इस अभियान से वाहन मालिकों में हलचल मची हुई है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फूणे के निर्देश पर ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान शुरू किया। एआरटीओ रामसिंह ने नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें उन्होंने 40 वाहनों का चालान किया जबकि 17 ओवरलोड वाहन को सीज किया। जिनसे 18 लाख रुपए की वसूली की गई।


इस संबंध में एआरटीओ रामसिंह ने बताया कि जांच के दौरान कुछ वाहनों के परमिट फेल थे। जबकि कुछ वाहनों के हाई सिक्युरिटी नम्बर प्लेट नहीं थे। वही ओवरलोड वाहन भी जांच जे दौरान पकड़े गए। बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। इसके लिए विभागीय टीम लगातार हाइवे सहित अन्य मार्गों पर जांच पड़ताल करती रहेगी। साथ ही उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप राजस्व वसूली में वृध्दि की अपनी प्रतिबद्धता भी जताई।