ना रुकेंगे, ना झुकेंगे — अटूट है श्रद्धा! बिशुनपुरा से 13वीं बार अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई निःशुल्क तीर्थयात्री बस
जनपद चंदौली के बिशुनपुरा से शनिवार को 13वीं निःशुल्क तीर्थयात्रा बस अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। डॉ. विनय प्रकाश तिवारी की इस अनूठी पहल के जरिए श्रद्धालु वातानुकूलित बस में भक्तिमय सफर का आनंद लेंगे।
बिशुनपुरा से 13वीं अयोध्या सेवा यात्रा
निःशुल्क वातानुकूलित बस की सुविधा
डॉ. विनय प्रकाश तिवारी का संकल्प
डैडीज इंटरनेशनल स्कूल की सामाजिक पहल
"ना रुकेंगे, ना झुकेंगे" के अटूट संकल्प और जनसेवा की भावना के साथ शनिवार, 21 फरवरी 2026 को जनपद के बिशुनपुरा से अयोध्या धाम के लिए तीर्थयात्रा का कारवां एक बार फिर आगे बढ़ा। डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल, बिशुनपुरा (कांटा) द्वारा डॉ. विनय प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में संचालित निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा योजना के तहत वातानुकूलित ट्रैवलर बस को विद्यालय प्रांगण से रवाना किया गया।
डैडीज इंटरनेशनल स्कूल एंड हॉस्टल बिशुनपुरा, कांटा जनपद चंदौली की सामाजिक एवं धर्मार्थ पहल के अंतर्गत निःशुल्क तीर्थयात्रा सेवा योजना वाली वातानुकूलित ट्रैवेलर बस विद्यालय के प्रांगण से आज शनिवार 21 फरवरी 2026 को तेरहवीं बार अयोध्या धाम तीर्थस्थल के लिए रवाना हुई।
इस अवसर पर डॉ. विनय प्रकाश तिवारी ने कहा —
‘सेवा और श्रद्धा के मार्ग में रुकावटें आना स्वाभाविक है, लेकिन हमारा संकल्प उससे भी अधिक मजबूत है। कोई कितना भी रोके या टोके, अयोध्या धाम की यह पावन यात्रा निरंतर चलती रहेगी। यह केवल यात्रा नहीं, बल्कि समाज और संस्कारों को जोड़ने का एक प्रयास है, जिसे हम हर हाल में जारी रखेंगे
LTP कैलकुलेटर के आविष्कारक और शेयर मार्केट तथा आर्थिक मामलों के विशेषज्ञ डॉक्टर विनय प्रकाश तिवारी के निर्देशन में चल रहे सी बी एस ई बोर्ड के इंटरमीडिएट तक के विद्यालय डैडीज इंटरनेशनल स्कूल बिशुनपुरा से इस निःशुल्क बस सेवा का मासिक संचालन होता है।
इस अवसर पर सर्व श्री बंशीधर तिवारी, रामकवल तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, गोविंद तिवारी, राहुल पाण्डेय (मनीष), शिवानन्द पांडेय, चंद्रेश पाण्डेय, रोहित पाण्डेय, राहुल पाण्डेय, अश्विनी चौबे, अमित कुमार, सोनल पांडेय, विनय पांडेय, कमलाकांत पाण्डेय, लोकनाथ तिवारी, बैकुण्ठ तिवारी, कंचन देवी, बबिता देवी, अभिलाषा, बैकुण्ठ उपाध्याय, भोला पाल, बीरबल के अतिरिक्त विनीत दुबे, सुमित वर्मा, अमित शुक्ला, पवन तिवारी, मुन्ना सिंह, पुष्पा गिरि सहित विद्यालय टीम के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
तीर्थयात्रियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण करके उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की सराहना की।
आपको अवगत करा दें कि मुफ्त तीर्थयात्रा बस पूर्व में अयोध्या के अतिरिक्त मथुरा भी जा चुकी है और भविष्य में इसके माध्यम से खजुराहो एवं मैहर देवी धाम (सतना) सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों की यात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है।