चंदौली-बबुरी रोड पर भीषण सड़क हादसा: 2 बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल ट्रामा सेंटर रेफर
चंदौली के सदर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कोहराम मचा दिया। दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में 28 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पूरी घटना की विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें।
चंदौली-बबुरी रोड पर भीषण बाइक भिड़ंत
28 वर्षीय इंदल यादव की दर्दनाक मौत
डायल 112 ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
गंभीर घायल सुनील मौर्या ट्रामा सेंटर रेफर
सदर थाना क्षेत्र के पड़या गांव का हादसा
चंदौली जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौली-बबुरी मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ पड़या गांव के समीप दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए।
आमने-सामने की टक्कर में मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक युवक, जिसकी पहचान 28 वर्षीय इंदल यादव के रूप में हुई है, के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घायलों का हो रहा है इलाज
हादसे में घायल सुनील मौर्या और रजनी नामक युवती को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। इमरजेंसी चिकित्सक डॉ. अजय वर्मा ने बताया कि सुनील मौर्या की हालत नाजुक होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं, घायल युवती रजनी का इलाज जिला अस्पताल में ही जारी है।
जांच में जुटी पुलिस
सदर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाया। पुलिस द्वारा इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। अचानक हुए इस हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।