चंदौली : GNM में प्रवेश का सुनहरा अवसर, रिक्त सीटों पर सीधे एडमिशन शुरू

प्रवेश ‘पहले आए, पहले पाए’ के आधार पर होगा
 
कॉलेज प्रशासन के अनुसार फॉर्म जमा करने के बाद प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 30 नवंबर को किया जाएगा।

चंदौली जिले के एम.डी. नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज, सकलडीहा रोड चंदौली में GNM कोर्स की रिक्त सीटों पर सीधे प्रवेश के लिए शासनादेश जारी होने के बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, क्योंकि नामांकन एवं प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

GNM में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट किसी भी संकाय से उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही एक विषय अंग्रेजी में कम से कम 40 प्रतिशत अंक अनिवार्य किए गए हैं। पात्र अभ्यर्थी कॉलेज परिसर में पहुँचकर प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन के अनुसार फॉर्म जमा करने के बाद प्रवेश परीक्षा 29 नवंबर को आयोजित की जाएगी, जिसका परिणाम भी उसी दिन घोषित कर दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों का प्रवेश 30 नवंबर को किया जाएगा।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि सीटें सीमित हैं और प्रवेश ‘पहले आए, पहले पाए’ के आधार पर होगा। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह है कि वे समय से पहले अपना फॉर्म भरकर जमा कर दें, ताकि उन्हें प्रवेश का मौका मिल सके।

अधिक जानकारी या किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी 9936173478 एवं 8470813291 पर संपर्क कर सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे इस सुनहरे मौके का लाभ उठाकर अपने कैरियर की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएँ।