चंदौली में झमाझम बारिश का रेड अलर्ट: बच्चों की सुरक्षा के लिए 19 अगस्त को 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद

मौसम विभाग ने चंदौली जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने 19 अगस्त को 1 से 12वीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। पूरी जानकारी पढ़ें!
 

चंदौली में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी

19 अगस्त को 1 से 12वीं तक स्कूल बंद

बीएसए और डीआईओएस ने जारी किया आदेश

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड पर भी नियम लागू

घर से ऑनलाइन शिक्षण का काम करेंगे शिक्षक

चंदौली जिले में मौसम का मिज़ाज बिगड़ गया है। मौसम विभाग की तरफ से भारी से अत्यधिक भारी बारिश की कड़ी चेतावनी जारी की गई है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग पूरी तरह से सतर्क हो गया है। बच्चों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है।

BSA और DIOS ने जारी किया आदेश
मौसम विभाग और प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ से मिली चेतावनी के बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) सचिन कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) ने सख्त कदम उठाए हैं। 18 अगस्त को जारी हुए आदेश के मुताबिक, 19 अगस्त को जिले के कक्षा 1 से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रखे जाएंगे।

सरकारी से लेकर प्राइवेट स्कूलों पर लागू होगा नियम
जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह छुट्टी जिले के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई (CBSE) और आईसीएसई (ICSE) बोर्ड से जुड़े स्कूलों पर समान रूप से लागू होगी। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी बच्चों को इस छुट्टी की जानकारी तुरंत दे दी जाए।

टीचर्स और स्टाफ करेंगे वर्क फ्रॉम होम
इस आदेश में सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बल्कि स्कूल के स्टाफ को भी बड़ी राहत दी गई है। हालांकि, शिक्षकों और कर्मचारियों को छुट्टी का मतलब यह नहीं कि काम पूरी तरह ठप रहेगा। स्कूल स्टाफ घर पर रहकर ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई और बाकी जरूरी कामों को पूरा करेंगे।

बच्चों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता
शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि खराब मौसम की वजह से बच्चों को आने-जाने में कोई परेशानी न हो, इसीलिए यह फैसला लिया गया है। प्रशासन ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और प्रधानाचार्यों को सख्त हिदायत दी है कि इस आदेश का पूरी मुस्तैदी से पालन कराया जाए।