Police Transfer: जौनपुर और गाजीपुर से चंदौली आ रहे हैं 31 पुलिस निरीक्षक, जल्द संभालेंगे थानों की कमान; देखें पूरी लिस्ट
वाराणसी जोन स्तर पर हुए बड़े फेरबदल के तहत अन्य जिलों से कुल 31 पुलिस निरीक्षक चंदौली आ रहे हैं। इनमें जौनपुर से 20 और गाजीपुर से 11 निरीक्षक शामिल हैं।
अन्य जिलों से चंदौली आ रहे 31 इंस्पेक्टर
जौनपुर जिले से 20 निरीक्षकों का चंदौली के लिए हुआ तबादला
गाजीपुर से चंदौली जिले में आ रहे हैं 11 पुलिस निरीक्षक
कई नए थानेदारों की जिले के थानों में जल्द होगी नई तैनाती
वाराणसी जोन में बड़े स्तर पर हुआ है फेरबदल
वाराणसी जोन के पुलिस महकमे में हुए बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद अब चंदौली जिले की कानून व्यवस्था को नई धार मिलने जा रही है। जारी की गई स्थानांतरण सूची के मुताबिक, जहां चंदौली से 10 पुलिस निरीक्षकों को गैरजनपद भेजा गया है, वहीं पड़ोसी जिलों जौनपुर और गाजीपुर से कुल 31 पुलिस निरीक्षकों का तबादला चंदौली के लिए किया गया है। इतनी बड़ी संख्या में अनुभवी निरीक्षकों के आगमन से जिले के थानों और विभिन्न पुलिस इकाइयों में जल्द ही नई तैनाती देखने को मिलेगी।
जौनपुर से चंदौली आ रहे हैं सबसे अधिक 20 निरीक्षक
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार, जौनपुर जिले से कुल 20 पुलिस निरीक्षकों को चंदौली भेजा गया है। इनमें संतोष कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह, सतीश कुमार सिंह, हरिनाथ प्रसाद भारती, दीपेन्द्र सिंह, विनीत राय, अनिता सिंह, अमित कुमार सिंह, घनानन्द त्रिपाठी, राजेश कुमार मिश्र, वीरेन्द्र कुमार यादव, विनोद कुमार मिश्र, प्रशान्त पाण्डेय, द्वारिका नाथ यादव, विजय शंकर यादव, मनोज कुमार ठाकुर, मनोज कुमार पाण्डेय, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, संजय कुमार यादव और अरुण कुमार के नाम शामिल हैं।
गाजीपुर से 11 पुलिस निरीक्षकों का हुआ चंदौली तबादला
इसी क्रम में गाजीपुर जनपद में तैनात रहे 11 पुलिस निरीक्षकों का तबादला भी चंदौली जिले के लिए किया गया है। गाजीपुर से चंदौली आने वाले निरीक्षकों की सूची में अशोक कुमार मिश्र, संतोष कुमार पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, विनोद कुमार यादव, सुरेश कुमार यादव, विजय प्रताप सिंह, यशवन्त सिंह यादव, रामसजन (गृह जनपद सुल्तानपुर), वीरेन्द्र प्रताप, बालेन्द्र कुमार, वीरेन्द्र कुमार मिश्र, प्रताप नरायन और रामसजन यादव (गृह जनपद गोरखपुर) शामिल हैं।
जिले के थानों में नई पोस्टिंग को लेकर सरगर्मी तेज
एक साथ 31 पुलिस निरीक्षकों के चंदौली आने की सूची सामने आने के बाद से जिले के पुलिस महकमे में सरगर्मी काफी तेज हो गई है। चूंकि जिले के कई वरिष्ठ निरीक्षक गैरजनपद जा रहे हैं, ऐसे में बाहर से आने वाले इन नए निरीक्षकों को जिले के प्रमुख थानों, क्राइम ब्रांच और अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों का प्रभार सौंपा जाएगा। जल्द ही इन अधिकारियों के जिले में आमद दर्ज कराने के बाद पुलिस अधीक्षक स्तर से नई तैनाती की सूची जारी की जाएगी।