Chandauli Police Transfer: चंदौली में पुलिस महकमे में भारी उलटफेर, आधा दर्जन थानेदार और कई चौकी प्रभारी बदले
चंदौली पुलिस अधीक्षक ने जनपद की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 9 निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। इस फेरबदल में सैयदराजा, नौगढ़, शहाबगंज और बलुआ जैसे महत्वपूर्ण थानों के प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
• नौ थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
• सैयदराजा और नौगढ़ को मिले नए इंचार्ज
• कानून व्यवस्था हेतु बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
• एसपी के वाचक और पीआरओ भी बदले
• महिला सहायता प्रकोष्ठ में नई नियुक्ति
चंदौली में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी किए गए आधिकारिक आदेश के तहत जिले के 9 महत्वपूर्ण निरीक्षक (Inspector) और उपनिरीक्षक (Sub-Inspector) स्तर के अधिकारियों को स्थानांतरित कर नई तैनाती दी गई है।
थाना नौगढ़ और सैयदराजा में नए प्रभारी इस फेरबदल में नौगढ़ और सैयदराजा जैसे संवेदनशील थानों के प्रभारियों को बदला गया है। निरीक्षक सुरेंद्र कुमार यादव को थाना नौगढ़ से हटाकर महिला सहायता प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, अब तक महिला सहायता प्रकोष्ठ का कार्यभार देख रहे प्रमोद कुमार यादव को थाना नौगढ़ का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, सैयदराजा के प्रभारी निरीक्षक बिंदेश्वर पांडेय को पुलिस अधीक्षक का जनसंपर्क अधिकारी (PRO) बनाया गया है।
शहाबगंज, बलुआ और इलिया के प्रभारी बदले
इसके साथ ही साथ शहाबगंज, बलुआ और इलिया के बदले गए। थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अशोक कुमार मिश्र को थाना शहाबगंज से हटाकर सैयदराजा थाने की कमान सौंपी गई है। इसी क्रम में, बलुआ थानाध्यक्ष अतुल कुमार को अब पुलिस अधीक्षक का वाचक नियुक्त किया गया है। इलिया थाने के प्रभारी अरुण कुमार सिंह को बलुआ थाने की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अब तक जनसंपर्क अधिकारी रहे चंदन राय को इलिया थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
शहाबगंज को मिली महिला थानाध्यक्ष
पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव के तहत कंदवा थाने की थानाध्यक्ष रहीं प्रियंका सिंह को अब शहाबगंज थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह पुलिस लाइन से राजीव मल्ल को कंदवा थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
अन्य आदेशों में राम सिंह को अलीनगर से शहाबगंज, राकेश कुमार राय को पुलिस लाइन से इलिया, रामसजन यादव को बबुरी से न्यायालय सुरक्षा, मार्कण्डेय सिंह को सैयदराजा में चौकी प्रभारी धरौली, तथा जय करण सरोज को कमालपुर चौकी थाना धीना में तैनाती दी गई है।
इसके अतिरिक्त राम सेवक यादव को अलीनगर, सुनील कुमार को सैयदराजा, राजेंद्र प्रसाद को सकलडीहा, सूरज को औद्योगिक नगर चौकी थाना मुगलसराय, अजय कुमार शर्मा व अभिमन्यु राय को सकलडीहा तथा संजय कुमार सिंह को मुगलसराय में नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे शीघ्रातिशीघ्र नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन सुनिश्चित करें। इस व्यापक फेरबदल को जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।