चंदौली में बदले थानों के प्रिय ड्राइवर, 11 पुलिस चालकों के तबादले: SP की बड़ी कार्रवाई की देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट
चंदौली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
11 मुख्य आरक्षी चालकों के तबादले
SP आकाश पटेल की बड़ी कार्रवाई
चंदौली पुलिस ट्रांसफर लिस्ट जारी
लंबे समय से तैनात चालकों का स्थानांतरण
चंदौली जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को पारदर्शी व चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में लंबे समय से एक ही थाने में तैनात 11 मुख्य आरक्षी व आरक्षी चालकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनके तबादले किए गए हैं।
एसपी ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का सख्त निर्देश दिया है। इस फेरबदल से विभाग में हड़कंप मच गया है।
देखें किसे कहाँ भेजा गया
जारी स्थानांतरण सूची के अनुसार बलराम सिंह को थाना बबुरी से थाना चकिया, फिरोज अहमद को थाना चकिया से थाना बबुरी, बच्चा सिंह को थाना अलीनगर से थाना सकलडीहा और रविन्द्र कुमार शुक्ला को थाना शहाबगंज से थाना धानापुर भेजा गया है।
इसी तरह जयप्रकाश यादव को पुलिस लाइन से थाना कन्दवा, नरायन दत्त को थाना इलिया से थाना मुगलसराय, वीरेश कुमार यादव को थाना सैयदराजा से पुलिस लाइन तथा राजेश यादव को थाना कन्दवा से थाना सैयदराजा स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा गौरीशंकर यादव को थाना धानापुर से थाना शहाबगंज, ईश्वरचन्द यादव को पुलिस लाइन से थाना इलिया और सत्येन्द्र कुमार को थाना सकलडीहा से थाना अलीनगर भेजा गया है।
महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म
पुलिस विभाग में एक साथ 11 चालकों के स्थानांतरण के बाद महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हाल के दिनों में कई पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किए जाने और अब लंबे समय से जमे चालकों के तबादले को लेकर विभागीय स्तर पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
वहीं पुलिस महकमे में इस बात के कयास भी लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में कुछ और पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव देखने को मिल सकता है। प्रशासनिक फेरबदल के बाद नई पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।