चंदौली में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत: DM ने बच्चों को पिलाई दवा, 3 लाख से ज्यादा का लक्ष्य

चंदौली में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत हो गई है। 5 साल तक के 3,07,618 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है, अभिभावक बूथ पर जरूर जाएं।

 

डीएम शैलेश कुमार ने किया अभियान का शुभारंभ

जिले में 3,07,618 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

बूथ दिवस के बाद 616 टीमें घर-घर जाएंगी

976 बूथ, 38 ट्रांजिट और 18 मोबाइल टीमें सक्रिय

आनाकानी वाले इलाकों में जनप्रतिनिधियों की ली जाएगी मदद

चंदौली जिले को पोलियो से मुक्त रखने और पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए रविवार को विशेष पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया। जिला अस्पताल परिसर के एमसीएच विंग में हुए कार्यक्रम में जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने नवजात शिशुओं को दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इसका मकसद हर छोटे बच्चे को सुरक्षित रखना है।

चंदौली में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत: DM ने बच्चों को पिलाई दवा, 3 लाख से ज्यादा का लक्ष्य#chandauli #chandaulinews #chandaulisamachar #Chandaulilive #चंदौलीसमाचार #चंदौली #चंदौलीन्यूज @dmchandauli pic.twitter.com/dw32fR1iRd

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) November 22, 2026


3 लाख से ज्यादा बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य
स्वास्थ्य विभाग के इस खास अभियान के तहत जिले में कुल 3,07,618 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पूरे जिले में बड़े स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। पोलियो दिवस पर कुल 976 बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा 38 ट्रांजिट टीमें और 18 मोबाइल टीमें भी बनाई गई हैं, जो तय जगहों पर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी।

सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर जाएंगी टीमें
बूथ दिवस के बाद सोमवार से शुक्रवार तक स्वास्थ्य विभाग की 616 टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाने का काम करेंगी। ये टीमें उन घरों तक पहुंचेंगी, जिनके बच्चे किसी वजह से बूथ पर नहीं आ पाएंगे। विभाग की पूरी कोशिश है कि इस दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से न छूटे।

डीएम की लोगों से खास अपील
इस मौके पर जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने जिले के लोगों से अपील की कि पोलियो से बचाव के लिए पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के पोलियो बूथ पर ले जाकर दवा जरूर पिलाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है। माता-पिता को इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि भारत को पोलियो मुक्त बनाए रखने की कोशिशों को और ताकत मिल सके।

आनाकानी वाले इलाकों पर खास नजर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा ने बताया कि तय लक्ष्य के हिसाब से ज्यादा से ज्यादा बच्चों को बूथ पर ही दवा पिलाने के निर्देश सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए गए हैं। खास तौर पर उन इलाकों पर ध्यान दिया जा रहा है, जहां कुछ परिवार दवा पिलाने में आनाकानी या विरोध करते हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/DJ9GSF5T0ls?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/DJ9GSF5T0ls/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जनप्रतिनिधियों की भी ली जाएगी मदद
डॉ. पारितोष मिश्रा ने बताया कि नियामताबाद ब्लॉक के दुलहीपुर, रेमा और नई बस्ती समेत अन्य इलाकों में खास मेहनत की जाएगी। ऐसे परिवारों को समझाने और बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्राम प्रधानों का साथ भी लिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारितोष मिश्रा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. ए.के. दूबे, जय प्रकाश सिंह, भीम सिंह, जेएसआई, मनीष कुमार, कंप्यूटर असिस्टेंट, कोल्ड चेन टेक्नीशियन सहित यूनिसेफ के जिला स्तर के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।