चंदौली में बारिश का कहर: इलिया रोड और नरसिंहपुर में जलभराव पर DM साहब ने अधिकारियों जमकर लगायी को फटकार

 

चंदौली में भारी बारिश से इलिया रोड और नरसिंहपुर गांव में भारी जलभराव हो गया। सूचना मिलते ही डीएम चंद्र मोहन गर्ग खुद ग्राउंड जीरो पर उतरे। जल निकासी में लापरवाही देख डीएम ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी।

 
 

भारी बारिश के बाद सड़कों पर उतरे डीएम

इलिया रोड पर जेटिंग मशीन से नाला साफ

नरसिंहपुर में जलभराव पर अफसरों को फटकार

एसडीएम सदर और एक्सियन को मिली सख्त चेतावनी

जल निकासी बहाल कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

 चंदौली जिले में हुई मूसलाधार बारिश के चलते कई गांवों और मुख्य सड़कों पर पानी भर गया है। इससे आम जनता की आवाजाही प्रभावित हुई है और फसलों के डूबने का खतरा भी बन गया है। सदर विकास खंड के इलिया रोड और नरसिंहपुर गांव में जलभराव की खबर मिलते ही गुरुवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग खुद हालात का जायजा लेने के लिए सड़क पर उतर आए।

चंदौली में बारिश का कहर: इलिया रोड और नरसिंहपुर में जलभराव पर DM साहब ने अधिकारियों जमकर लगायी को फटकार#chandauli #chandaulinews #chandaulisamachar #Chandaulilive #चंदौलीसमाचार #चंदौली #चंदौलीन्यूज @dmchandauli pic.twitter.com/FT7mjLRBuf

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 27, 2026


इलिया रोड पर जेटिंग मशीन से साफ कराया गया नाला
जिलाधिकारी ने इलिया रोड का निरीक्षण किया, जहां नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने स्थिति की जानकारी दी। ईओ ने बताया कि हाईवे के नीचे से गुजरने वाली क्रॉस पुलिया और मुख्य नाला पूरी तरह जाम हो गया था, जिसकी वजह से इलाके में पानी भर गया।

मामला संज्ञान में आते ही जेटिंग मशीन लगाकर नाले की सफाई का काम शुरू कराया गया। नाला साफ होने से अब पानी की निकासी तेजी से होने लगी है। अधिकारियों का दावा है कि नाले की पूरी सफाई के बाद दोबारा जलभराव की समस्या नहीं होगी।

नरसिंहपुर गांव में अधिकारियों पर बरसे डीएम
इसके बाद जिलाधिकारी सदर ब्लॉक के नरसिंहपुर गांव पहुंचे। वहां बारिश के पानी की सही निकासी न होने पर डीएम बेहद नाराज दिखे। उन्होंने मौके पर मौजूद सदर के उप जिलाधिकारी और चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई।

डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जनता को हो रही परेशानी में किसी भी अधिकारी की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एसडीएम सदर और एक्सियन को निर्देश दिए कि वे तुरंत सभी बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करें।

जल्द कार्रवाई कर रिपोर्ट सौंपने का आदेश
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी धरातल पर उतरकर काम करें और जल्द से जल्द जल निकासी की व्यवस्था बहाल करें। उन्होंने सख्त हिदायत दी कि राहत कार्य पूरा करने के बाद सभी अधिकारी पूरी रिपोर्ट तुरंत उनके सामने पेश करें। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।