चंदौली में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर खड़ी गाड़ी से टकराया ऑटो, एक की मौत और दो मासूमों सहित 3 गंभीर

चंदौली के सैयदराजा में एनएच-19 पर एक अज्ञात खड़े वाहन से ऑटो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 

हाईवे पर भीषण सड़क हादसा

एक की मौत, तीन घायल

दो मासूम बच्चे गंभीर घायल

चालक को झपकी आना मुख्य कारण

घायलों को ट्रामा सेंटर रेफर किया

चंदौली जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र अंतर्गत बगही कुंभापुर के समीप नेशनल हाईवे-19 पर शुक्रवार की अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। नौबतपुर की ओर से वाराणसी के मिर्जामुराद जा रही एक ऑटो सड़क किनारे पहले से खड़े अज्ञात वाहन से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो मासूम बच्चों सहित तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

                      <a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/nyCExMYRqOA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/nyCExMYRqOA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नींद की झपकी आने से हुआ एक्सीडेंट
हादसे का प्राथमिक कारण ऑटो चालक को अचानक आई नींद की झपकी बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक का नियंत्रण बिगड़ने के कारण तेज रफ्तार ऑटो सीधे हाईवे किनारे खड़े एक अज्ञात भारी वाहन में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहन अक्सर बड़े हादसों की वजह बनते हैं और इस बार भी यही लापरवाही एक व्यक्ति की जान ले बैठी।

घायलों का किया जा रहा है इलाज
घटना की सूचना मिलते ही सैयदराजा पुलिस और एनएचएआई (NHAI) हेल्पलाइन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों की गंभीर स्थिति, विशेषकर दो मासूम बच्चों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।