चंदौली कॉन्क्लेव 2026’ की सफलता का जश्न: पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक को दिया गया स्मृति चिह्न
चंदौली के पहले ऑनलाइन पोर्टल ‘चंदौली समाचार’ ने अपने 10 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय ‘चंदौली कॉन्क्लेव 2026’ का सफल आयोजन किया गया था। मेडिकल कॉलेज में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासन के कार्यों पर मंथन के साथ-साथ जिले के विकास की रुपरेखा पर तैयार करने की कोशिश की गयी। इस कार्यक्रम में शामिल न हो पाने वाले पुलिस अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर कार्यक्रम की जानकारी दी गयी।
चंदौली कॉन्क्लेव 2026 के समापन के बाद गेट-टू-गेदर
बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज में जुटे जिले के गणमान्य लोगों का आभार
एएसपी अनंत चंद्रशेखर को मिला को किया गया सम्मानित
जिले के सर्वे में लोकप्रिय अधिकारी के रूप में मिली थी सराहना
साथियों ने केक काटकर मनाया सफलता का जश्न
चंदौली जिले के अग्रणी और पहले ऑनलाइन समाचार पोर्टल 'चंदौली समाचार' के 10 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘चंदौली कॉन्क्लेव 2026’ का तीन दिवसीय भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बाबा कीनाराम मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के प्रबुद्ध वर्ग, विशेषज्ञों, प्रशासनिक अधिकारियों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन और सामाजिक सरोकारों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई, जिसने जनपद के विकास के लिए एक नई रूपरेखा प्रस्तुत की।
कॉन्क्लेव की सफलता के उपरांत चंदौली समाचार की टीम ने जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भेंट की। टीम ने पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल और अपर पुलिस अधीक्षक आनंद चंद्रशेखर को उनके सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। विशेष रूप से, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर को ऑनलाइन सर्वे के माध्यम से प्राप्त जनता की सकारात्मक रिपोर्ट के आधार पर एक कुशल और लोकप्रिय अधिकारी के रूप में सराहा गया। उन्हें टीम की ओर से प्रतिष्ठित ‘चंदौली रत्न’ सम्मान से नवाजा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पुलिस और मीडिया के बीच सकारात्मक समन्वय ही एक सुरक्षित समाज की नींव है।
शाक्य रेस्टोरेंट में टीम ने मनाया जश्न
पूरे आयोजन की शानदार सफलता के बाद चंदौली समाचार की टीम ने शाक्य रेस्टोरेंट में एकत्र होकर खुशियां साझा कीं। टीम के सदस्यों ने केक काटा और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस अनौपचारिक बैठक में सभी सदस्यों ने अपने 10 वर्षों के खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। टीम के प्रबंधन ने सभी सदस्यों के कठिन परिश्रम की सराहना करते हुए भविष्य में और भी जिम्मेदारी और निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता करने का संकल्प लिया।
जनता की आवाज बना डिजिटल पोर्टल
10 वर्षों के इस सफर ने यह सिद्ध कर दिया है कि चंदौली समाचार मात्र एक खबर देने वाला पोर्टल नहीं है, बल्कि यह जिले की एक मजबूत आवाज बन चुका है। ‘चंदौली कॉन्क्लेव 2026’ ने यह संदेश दिया कि डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से भी जन-जागरूकता और सामाजिक परिवर्तन के बड़े लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों और पाठकों के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया गया।