चंदौली के सूर्या हॉस्पिटल में अब रोज मिलेंगे BHU के एमडी मेडिसिन डॉ. प्रथम सिंह भृगुवंशी

 

चंदौली के सूर्या हॉस्पिटल में बीएचयू से पढ़े एमडी मेडिसिन डॉ. प्रथम सिंह भृगुवंशी की सेवाएं रोजाना उपलब्ध रहेंगी। अब मरीजों को गंभीर बीमारियों के इलाज और विशेषज्ञ परामर्श के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पढ़िए पूरी खबर...

 
 

सूर्या हॉस्पिटल चंदौली में विशेषज्ञ सेवाएं शुरू

बीएचयू से पढ़े डॉ. प्रथम सिंह देंगे सेवाएं

हर दिन उपलब्ध रहेंगे एमडी मेडिसिन डॉक्टर

स्थानीय स्तर पर मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा

बड़े शहरों की ओर जाने से मिलेगी राहत

चंदौली जिले के लोगों के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र से एक बेहद अच्छी खबर सामने आई है। सूर्या हॉस्पिटल, चंदौली में अब डॉ. प्रथम सिंह भृगुवंशी (MBBS, MD-Medicine) की विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं रोजाना उपलब्ध रहेंगी। चिकित्सा के क्षेत्र में देश के प्रतिष्ठित संस्थान काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने गृह जनपद में ही मरीजों का इलाज करने का फैसला किया है। उनके इस निर्णय को स्थानीय लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है।

सूर्या हॉस्पिटल चंदौली में विशेषज्ञ सेवाएं शुरू

बीएचयू से पढ़े डॉ. प्रथम सिंह देंगे सेवाएं

हर दिन उपलब्ध रहेंगे एमडी मेडिसिन डॉक्टर pic.twitter.com/fleRW87TJO

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) September 29, 2026


बीएचयू से हासिल की है एमडी मेडिसिन की डिग्री
डॉ. प्रथम सिंह भृगुवंशी ने मालवीय जी की बगिया कहे जाने वाले बीएचयू से अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी की है। उन्होंने एमबीबीएस के साथ-साथ एमडी (मेडिसिन) में विशेषज्ञता हासिल की है। अब वह सूर्या हॉस्पिटल के जरिए चंदौली के लोगों को अपनी नियमित सेवाएं प्रदान करेंगे। उनके अस्पताल से जुड़ने के बाद स्थानीय मरीजों को किसी भी विशेषज्ञ परामर्श या इलाज के लिए वाराणसी या अन्य बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं
सूर्या हॉस्पिटल के डॉ. गौतम त्रिपाठी के अनुसार, डॉ. प्रथम सिंह भृगुवंशी की सेवाएं अस्पताल में प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगी। इससे सामान्य बीमारियों से लेकर गंभीर व जटिल स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही एक योग्य और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह व उपचार पाने का मौका मिलेगा। इससे लोगों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

अस्पताल परिवार व क्षेत्रवासियों ने जताई खुशी
डॉक्टर के चंदौली में ही अपनी सेवाएं देने के इस फैसले पर अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर की है। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य क्षेत्रवासियों को घर के पास ही विश्वस्तरीय और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी सोच के तहत अनुभवी और विशेषज्ञ डॉक्टरों को अस्पताल से जोड़ा जा रहा है। डॉ. प्रथम सिंह के इस कदम को सेवा और समर्पण के एक नए अध्याय के रूप में देखा जा रहा है।