Bhagwat Katha Live: छत्रपुरा में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ, कल 26 अक्टूबर से शुरू होगी मुख्य कथा
चंदौली के छत्रपुरा, सैयदराजा में तिवारी परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के पहले दिन आज कलश यात्रा निकाली गई, मुख्य कथा कल 26 अक्टूबर से शुरू होगी।
छत्रपुरा में कलश यात्रा आज
भागवत कथा का शुभारंभ
कल 26 अक्टूबर से मुख्य कथा
तिवारी परिवार का आयोजन
श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
चंदौली जिले के सैयदराजा क्षेत्र के ग्राम छत्रपुरा में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आज शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम के पहले दिन आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के साथ ही इस सात दिवसीय धार्मिक आयोजन की विधिवत शुरुआत हो गई है।
बता दें कि तिवारी परिवार द्वारा ईश्वर की असीम अनुकंपा से इस भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। आज रविवार, 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महिलाएं सिर पर कलश लेकर जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।
कल से शुरू होगी मुख्य कथा
आयोजक मंडल के अनुसार श्रीमद् भागवत महापुराण कथा की मुख्य कथा कल दिनांक 26 अक्टूबर से शुरू होगी। कथा 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगी। सुबह 7 बजे से 4 बजे तक आवाहित देवताओं का पूजन एवं कथा का पारायण किया जाएगा।
तिवारी परिवार कर रहा आयोजन
इस आयोजन के आयोजक विजय तिवारी (सीनियर न्यूज एडिटर डिजिटल नव भारत ग्रुप नागपुर), विनय तिवारी (वरिष्ठ संवाददाता चंदौली समाचार) और गौतम तिवारी उर्फ विशाल तिवारी (ग्राम प्रधान कल्याणपुर) हैं। यह कथा पूर्व प्रधानाध्यापक दुर्गा दत्त तिवारी और धर्मदत्त तिवारी के पूरे परिवार की हार्दिक इच्छा पर हो रही है। कार्यक्रम में स्वागताकांक्षी के रूप में अभिलाष, सच्चिदानन्द, मनमोहन, अनीश, गौरव, छोटे, पीयूष एवं समस्त तिवारी परिवार है।
कथा के लिए छत्रपुरा गांव के मंदिर परिसर में भव्य तैयारी की जा रही है। कथा स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण और भागवत महापुराण की दिव्य कथा व भजन सुनने को मिलेगा। कथा को लेकर आसपास के गांवों के लोगों में भी कथा को लेकर काफी उत्साह है।
2 नवंबर को होगा भंडारा
कथा के समापन के बाद 2 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से कथा में आकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।