चंदौली पुलिस से रिटायर हो रहे दो पुलिसकर्मियों को सीओ सदर ने दी विदाई
 

 इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने कहा कि आप दोनों लोगों ने पुलिस की बहुत दिनों तक सेवा की है। अगर भविष्य में किसी प्रकार की जरूरत हो तो जरूर पुलिस महकमे को जरूर याद करें।
 

मुख्य आरक्षी रामपाल सिंह ने ले लिया वीआरएस

फॉलोवर सुरेश प्रसाद भी हो गए रिटायर

सदर सीओ रामवीर सिंह ने दी दोनों पुलिसकर्मियों को विदाई

उत्तर प्रदेश पुलिस की सेवा से सेवानिवृत होने के बाद चंदौली पुलिस हर महीने ऐसे पुलिसकर्मियों को विदाई देती है, जो अपनी सेवा की अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत हो जाते हैं। अगस्त महीने में रिटायर होने वाले दो पुलिसकर्मियों को पुलिस के अधिकारियों ने सेवानिवृत्ति के बाद विदाई दी है।

चंदौली जिले की पुलिस लाइन में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर रामवीर सिंह की उपस्थिति में सभागार कक्ष में आज रिटायर होने वाले मुख्य आरक्षी रामपाल सिंह और फॉलोवर सुरेश प्रसाद के रिटायर होने के बाद विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  मुख्य आरक्षी रामपाल सिंह ने विभाग से वीआरएस ले लिया है, जबकि फॉलोवर सुरेश प्रसाद अपनी सेवा पूर्ण कर चुके हैं। इन दोनों के रिटायर होने के बाद उनके उत्तम स्वास्थ्य और सुखमय जीवन की कामना करते हुए उपहार प्रदान करके भावभीनी विदाई दी गयी।

 इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी रामवीर सिंह ने कहा कि आप दोनों लोगों ने पुलिस की बहुत दिनों तक सेवा की है। अगर भविष्य में किसी प्रकार की जरूरत हो तो जरूर पुलिस महकमे को जरूर याद करें। हम सभी लोग आपके साथ उसी तरह से मदद करेंगे, जैसी अभी तक करते आए हैं।