जिला जज ने जेल में जाकर जाना कैदियों का हाल, जेलर को दिए निर्देश
सचिव विकास वर्मा के साथ किया जेल का दौरा
जेल अधीक्षक उमेश कुमार भी रहे मौजूद
बंदी मरीजों को लेकर दिए निर्देश
चंदौली जिले के जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रविन्द्र सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव विकास वर्मा-। द्वारा आज दिनांक 10 जनवरी 2025 को जिला कारागार वाराणसी का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान जेल अधीक्षक उमेश कुमार, जेलर राजेश कुमार एवं डिप्टी जेलर मीना कुमारी उपस्थित रहे। सचिव महोदय द्वारा महिला एवं पुरुष बैरकों का निरीक्षण किया गया। जेल अस्पताल में बन्दियों के ईलाज तथा दवाईयों का भी निरीक्षण किया गया। इसके बाद सचिव महोदय द्वारा असाध्य रोग से पीड़ित बंदियों से भी मुलाकात की तथा चिकित्सकों को निर्देश दिया गया कि बंदी मरीजों को समय पर दवा दी जाये।
सचिव महोदय द्वारा पाकशाला में भोजन के गुणवत्ता व स्वच्छता पर ध्यान देने के निर्देश दिये। जेल में निरूध्द महिला बन्दियों की समस्याओं के बारे में भी जाना। साथ ही बंदियों को फ्री लीगल एडवाईजरी के बारे में जानकारियां दी।
उन्होने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि कानूनी सहायता लेने के इच्छुक बंदियों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराए। ताकि ऐसे लोगों को कानूनी सहायता दी जा सके।