आखिर डीएम साहब को आ ही गई नहरों की सफाई की याद, ठेकेदारों को दी ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी

चंदौली के डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने नरायणपुर पंप कैनाल नहर का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने साफ कहा कि अगर आखिरी छोर के किसानों तक पानी नहीं पहुंचा या काम में गड़बड़ी मिली, तो अफसरों पर विभागीय जांच होगी और ठेकेदार ब्लैकलिस्ट होंगे।

 

डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने किया नारायणपुर नहर का औचक निरीक्षण

गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की सख्त चेतावनी

आखिरी छोर तक पानी पहुंचाने के लिए दिए कड़े निर्देश

पक्की दीवार के निर्माण और मिट्टी के ढलान की जांची मजबूती

चंदौली के जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग अचानक नरायणपुर पंप कैनाल नहर का काम देखने मौके पर पहुंच गए। दरअसल, काफी समय बाद डीएम साहब को नहरों की सफाई और मरम्मत के काम की याद आई। उन्होंने अफसरों को साफ हिदायत दी कि ऐसी कार्ययोजना बनाएं जिससे अंतिम छोर (टेल) पर बैठे किसान के खेत तक सिंचाई का पानी जरूर पहुंचे।

मौके पर परखी गुणवत्ता
निरीक्षण के दौरान डीएम लौदा गांव के पास पहुंचे। वहां उन्होंने नक्शे और ड्राइंग के हिसाब से नहर की चौड़ाई, गहराई और किनारों के ढलान को खुद अपनी आंखों से देखा। उन्होंने मिट्टी के काम को ठीक से दबाने के निर्देश दिए ताकि जब पानी का दबाव बढ़े, तो मिट्टी कटकर नहर न टूट जाए। इसके अलावा वहां बन रही पक्की दीवार की मोटाई और मजबूती को भी उन्होंने बारीकी से परखा।

लापरवाही पर सीधी कार्रवाई की चेतावनी
डीएम ने मौके पर मौजूद सहायक अभियंता अनुराग सिंह को चेतावनी दी कि काम की क्वालिटी में जरा भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि काम पूरा होने पर टेक्निकल टीम से इसकी जांच कराई जाएगी। अगर आखिरी छोर तक पानी नहीं पहुंचा या काम खराब मिला, तो अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच होगी। वहीं, गड़बड़ी करने वाले ठेकेदारों का पेमेंट रोककर उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा।

सड़क से मिट्टी हटाने के निर्देश
दौरे के समय डीएम ग्राम बसंतु की मढ़ई भी पहुंचे। वहां नहर के दाईं तरफ बने डौले के कारण कुछ मिट्टी पक्की सड़क पर आ गई थी। जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए अफसरों को तुरंत सड़क से मिट्टी हटवाने और डौले के तटबंध को ठीक से दुरुस्त करने का आदेश दिया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/M4WYH-K2P6U?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/M4WYH-K2P6U/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सभी अधिकारी रहे मौजूद
आखिर में डीएम ने सिंचाई विभाग के सभी अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि नहरों की अच्छी तरह से ग्रेडिंग करें। जितनी भी छोटी-बड़ी मरम्मत का काम बचा है, उसे तय समय के अंदर पूरा करें ताकि किसानों को परेशानी न हो। इस दौरान मौके पर अधिशासी अभियंता चंद्रप्रभा और सहायक अभियंता अनुराग सिंह समेत विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।