नवयुवक जन सेवा समिति ने बनवासियों के बीच बांटा मिठाई और कपड़े
 

समिति के प्रबंधक सुशील शर्मा ने बताया कि समिति प्रत्येक त्योहार दिवाली होली ईद व रमजान के मौके पर जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य करती है।
 
 jan sewa samiti

गरीबों के साथ मनाया होली का त्यौहार

वनवासियों  के बच्चों को दिए होली के उपहार

सैयदराजा नगर पंचायत के EO भी रहे मौजूद

चंदौली जिले के सैयदराजा स्थित नवयुवक जन सेवा समिति के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पूर्व संध्या पर समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल की अध्यक्षता में बगही स्थित वनवासी लोगों को कपड़े मिठाई कबीर फुलझड़ी वितरण किया गया।

इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अंकित जायसवाल ने बताया कि समिति का  लक्ष्य ही जन सेवा है। समिति लगभग 10 वर्षों से जरूरतमंद लोगों के बीच जाकर अपनी त्योहार को मनाती है और लोगों को जरूरत के हिसाब से कपड़े वह मिठाइयां फुलझड़ी वितरण करती है। समिति के प्रबंधक सुशील शर्मा ने बताया कि समिति प्रत्येक त्योहार दिवाली होली ईद व रमजान के मौके पर जरूरतमंदों की सेवा करने का कार्य करती है।

jan sewa samiti

नगर पंचायत सैयदराजा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि होली का पर्व भाईचारे का है। इसमें सभी लोगों को मिलजुल कर होली का त्योहार मनाना चाहिए और एक दूसरे की मदद भी करनी चाहिए। समिति का कार्य बहुत ही सराहनीय है। समिति लोगों की सेवा करने का कार्य करती है। जैसे दशहरे पर मेडिकल कैंप, मोहर्रम पर निशुल्क एंबुलेंस, छठ पर निशुल्क मैडिकल कैंप 1 नवंबर से 31 जनवरी तक कपड़ा व कम्बल वितरण करने का कार्य, वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण करने का कार्य करती है। समिति का कार्य बहुत ही सराहनीय है। समिति का सहयोग  लोगों को बढ़चढ़ करना चाहिए।

इस कार्यक्रम के दौरान गोमसी मोदनवाल, पत्रकार घूरेलाल कन्नौजिया उपस्थित रहे।