भारतीय किसान यूनियन ने मनाया सरदार भगत सिंह का शहादत दिवस
 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय आह्वान पर देश के अमर सपूत सरदार भगत सिंह जी की सहादत दिवस के रूप में भाकियू जनपद चन्दौली में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल सिंह के डेयरी फार्म नेगुरा में वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी व युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह और किसानों व  मजदूरों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।
 

राष्ट्रीय आह्वान पर कार्यक्रम आयोजित

आज है भगत सिंह का शहादत दिवस

किसानों की बदहाली पर अफसोस

 

चंदौली जिले में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय आह्वान पर देश के अमर सपूत सरदार भगत सिंह जी की सहादत दिवस के रूप में भाकियू जनपद चन्दौली में वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल सिंह के डेयरी फार्म नेगुरा में वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी व युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह और किसानों व  मजदूरों की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया।

बताते चलें कि वाराणसी मंडल के मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी ने कहा हमारे देश के अमर सपूत सरदार भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को हुआ था। सरदार भगत सिंह को 23 वर्ष की अवस्था में अंग्रेजों द्वारा 23 मार्च 1931 को देश को आजाद कराने के लिए हंसते हंसते फांसी पर झूल गए।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि देश के अमर सपूत सरदार भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव जी को कोटि कोटि नमन करते है। साथ ही आजादी के 76 वर्ष 7 माह 8 दिन बीत जाने के बाद भी पंजाब और हरियाणा के किसान, मजदूरों के साथ आज पूरा देश का किसान सड़कों पर बैठने के लिए बाध्य है। देश के मुखिया के लिए इससे बड़े शर्म की बात क्या होगी।

इस सहादत दिवस में कृष्ण कुमार,  राम अवध, अनिल सिंह,  महेंद्र साधु, वासुदेव सिंह, लव कुश बाबा, इंद्रजीत मिश्र, पप्पू यादव, अच्छे लाल यादव, रामप्रवेश सिंह, हरिलाल, मोतीलाल मौर्य,रामदेव आदि किसान उपस्थित रहे।