तेजी से आ रही थी रेलगाड़ी, रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के चक्कर में चली गयी जान

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश लगातार जारी है। उन्होंने आसपास के थानों और इलाकों में सूचना भी भेजी है ताकि परिजनों तक खबर पहुंच सके।
 

मझवार स्टेशन के पास रेल हादसे में मौत

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की जान गई

मृतक की पहचान करने में जुटी जीआरपी

चंदौली जिले के मझवार रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा हुआ। किसी ट्रेन की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जीआरपी को दी।

जानकारी मिलते ही जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज भी नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त और मुश्किल हो गई।

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश लगातार जारी है। उन्होंने आसपास के थानों और इलाकों में सूचना भी भेजी है ताकि परिजनों तक खबर पहुंच सके। फिलहाल शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान होने के बाद ही पोस्टमार्टम की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और आसपास के स्टेशनों तथा गांवों में भी सूचना पहुंचाई जा रही है।