गुमशुदा मनोज की परिवार को है तलाश, आप मदद करके पा सकते हैं इनाम
 

मनोज कुमार सिंह पुत्र स्व. अभिमन्यु सिंह वार्ड नं0-11 संजय नगर बबुरी रोड पर रहते हैं। हालांकि इनका मूल निवास ग्राम-पंचदेवरा, पोस्ट-सेरूका में है। उनकी उम्र लगभग 63 वर्ष और लम्बाई 5.5 फुट बताया जा रहा है।
 

मनोज सिंह को खोजने में करिए परिवार की मदद

15 अप्रैल की सुबह से हैं लापता

इन नंबरों पर फोन कर दें जानकारी

पा सकते हैं इनाम

चंदौली जिले के निवासी मनोज कुमार सिंह 15 अप्रैल को सुबह घर से निकले थे कि आज तक अपने घर पर नहीं पहुंचे। इनके परिवार वालों ने काफी खोजबीन की, परंतु उनका कहीं पर अता-पता नहीं चला। अब किसी अनहोनी को देखते हुए परिवार वालों ने चंदौली कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी है।

बताते चलें कि मनोज कुमार सिंह पुत्र स्व. अभिमन्यु सिंह वार्ड नं0-11 संजय नगर बबुरी रोड पर रहते हैं। हालांकि इनका मूल निवास ग्राम-पंचदेवरा, पोस्ट-सेरूका में है। उनकी उम्र लगभग 63 वर्ष और लम्बाई 5.5 फुट बताया जा रहा है। उनका रंग मिडियम है और पहनावे में काली टीशर्ट, नीला लोवर और चप्पल पहनकर घर से निकले हैं। वह दिनांक 15 अप्रैल 2024 को सुबह 5 बजे भोर से वार्ड न-11 संजय नगर चन्दौली से कही गायब हो गये हैं। परिवार वालों ने काफी खोजबीन की परंतु इनका कहीं भी पता नहीं चल पाया है।

परिवार के लोगों ने कहा कि अगर आपको कहीं  इनका पता चलता है तो तत्काल इन नंबरों पर सूचना प्रदान करें। सम्पर्क सूत्र-8756307010, 9453394290, 9453002932, चंदौली समाचार 8858726650।
इनके बारे में सूचना देने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत भी किया जायेगा।