अब थाने में मिशन शक्ति केंद्र पर ही महिलाओं की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण, रैली निकालकर किया गया जागरूक 

सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति 5 में प्रत्येक थाने पर एक महिला मिशन केंद्र स्थापित किया गया है।
 

मिशन शक्ति 5 चंदौली में शुरू हुआ

प्रत्येक थाने पर मिशन शक्ति केंद्र स्थापित

महिलाओं की शिकायतों का त्वरित समाधान होगा

बाइक रैली ने बढ़ाई महिला जागरूकता

चंदौली जनपद में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर मिशन शक्ति 5 का शुभारंभ हो चुका है। इस अभियान के तहत अब प्रत्येक थाना क्षेत्र में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किया गया है, जहां पीड़ित महिलाएं सीधे इंस्पेक्टर या सब-इंस्पेक्टर के माध्यम से अपनी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करा सकेंगी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/g_-lpRGmT3g?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/g_-lpRGmT3g/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन से सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी के नेतृत्व में महिला पुलिस कर्मियों की बाइक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य मिशन शक्ति 5 के तहत महिलाओं में जागरूकता फैलाना और नए बनाए गए मिशन शक्ति केंद्रों के महत्व को जनता तक पहुंचाना था। रैली जिला मुख्यालय के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पर समाप्त हुई।

सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति 5 में प्रत्येक थाने पर एक महिला मिशन केंद्र स्थापित किया गया है। इन केंद्रों में महिला पुलिस कर्मी पीड़ित महिलाओं की काउंसलिंग करेंगे और उनके मामलों की जांच व निस्तारण त्वरित रूप से सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रों के माध्यम से महिला अपराधों की जांच और शिकायत निस्तारण दोनों ही अधिक पारदर्शी और प्रभावी होगा।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने कहा कि मिशन शक्ति 5 का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को विश्वास देना है कि उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस हमेशा उनके साथ है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में अपने नजदीकी थाने पर बने मिशन शक्ति केंद्र का लाभ अवश्य लें।

इस अभियान से न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि उनके आत्मविश्वास और न्याय की उपलब्धता में भी वृद्धि होगी। मिशन शक्ति 5 के तहत नियमित जागरूकता रैलियों और पुलिस द्वारा सक्रिय निगरानी के माध्यम से महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाओं में कमी लाने का प्रयास किया जाएगा।