व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर थाना लेवल पर बैठकें, CCTV व पुलिस सहायता की अपील

बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सभी व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की ताकि अपराधियों की पहचान आसान हो सके। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तत्काल देने की हिदायत दी गई।
 

हर इलाके में सीसीटीवी लगाने पर जोर

अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनसेवा केंद्रों व ग्राहक सेवा केंद्रों पर रखें खास निगरानी

हर संदिग्ध गतिविधि की पुलिस को दें सूचना

चंदौली जिले में जनपद में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय दिखा। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना सकलडीहा, थाना धीना एवं थाना बलुआ द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनसेवा केंद्र, ग्राहक सेवा केंद्र, सर्राफा व्यवसायी, गल्ला व्यापारी एवं मनी कलेक्शन एजेंटों के साथ सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज, थाना प्रभारी बलुआ और थानाध्यक्ष धीना द्वारा अलग-अलग स्थानों पर आयोजित इन बैठकों में दर्जनों व्यापारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने सभी से कहा कि बैंक लेनदेन के दौरान यदि बड़ी धनराशि का लेन-देन हो, तो इसकी सूचना पुलिस को पहले दी जाए, ताकि सुरक्षा मुहैया कराई जा सके और किसी प्रकार की अपराध की संभावना को रोका जा सके।

सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य, संदिग्ध पर तुरंत सूचना देने की अपील
बैठक में पुलिस अधिकारियों ने सभी व्यापारियों से अपने-अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की ताकि अपराधियों की पहचान आसान हो सके। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को तत्काल देने की हिदायत दी गई।

व्यापारियों की समस्याओं का होगा समाधान
बैठक के दौरान व्यापारियों ने अतिक्रमण, यातायात और स्थानीय अपराधों को लेकर कुछ समस्याएं भी रखीं। इस पर थाना प्रभारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन की पहल की सराहना करते हुए सहयोग का भरोसा दिलाया।

यह पहल जनपद में व्यापारी सुरक्षा और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।