Rojgar Mela 392 Job Offer: धानापुर रोजगार मेले में 392 बेरोजगारों को मिला जॉब ऑफर, 28 से अधिक कंपनियों ने सेलेक्ट किये अपने लिए काबिल नौजवान
चंदौली में रोजगार मेले में 392 युवाओं को जॉब ऑफर, 1207 अभ्यर्थियों ने लिया भाग, टाटा मोटर्स, आदानी सोलर सहित 28 कंपनियां शामिल, विधायक सुशील सिंह ने किया उद्घाटन।
चंदौली रोजगार मेला 392 जॉब
28 कंपनियों ने किया प्रतिभाग
1207 अभ्यर्थियों ने भाग लिया
विधायक सुशील सिंह ने शुभारंभ किया
रोजगार संगम पोर्टल जानकारी दी
चंदौली के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला सेवायोजन कार्यालय चंदौली एवं महामाया पॉलीटेक्निक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी धानापुर चंदौली के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में बड़ी संख्या में कंपनियों ने हिस्सा लिया और 392 बेरोजगार अभ्यर्थियों को जॉब ऑफर किया गया।
मेले में लगभग 1207 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। विजन इंडिया प्रा. लि., टाटा मोटर्स, स्पार्क मिंडा अम्बर इंटरप्राइजेज, सुब्रोस, अमेजा इलेक्ट्रॉनिक, वेलांगी, मुशासी ऑटो पार्ट इंडिया, हीरो चोक निमिता, टीएसपीएल, याजाकी, रूद्र शिव इंटरप्राइजेज, कृष्णा मारुति, श्याम मैन पावर, महादेव हनुमत विजय प्लेसमेंट, आदानी सोलर, जेपीवीएमजी, एमआरएफ, तिरुपति बालाजी मैन पावर सहित कुल 28 से अधिक कंपनियों द्वारा प्रतिभाग कर युवाओं को नौकरी का ऑफर दिया गया।
इस अवसर पर आए हुए अभ्यर्थियों से जिला सेवायोजन अधिकारी ओम जी गुप्ता द्वारा रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने की प्रक्रिया से विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की तथा एमएसएमई इकाइयों को गति प्रदान किए जाने हेतु एवं अधिक से अधिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से प्रारंभ की गई महत्वाकांक्षी नई योजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस मौके पर मुख्य अतिथि माननीय विधायक सैयदराजा सुशील सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारंभ करते हुए बेरोजगार अभ्यर्थियों को इस अवसर का लाभ उठाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। ऐसे रोजगार मेलों से युवाओं को एक ही जगह पर कई कंपनियों में नौकरी का अवसर मिलता है।
इस रोजगार मेले में प्राचार्य श्री अजय सिंह महामाया पॉलीटेक्निक इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी धानापुर चंदौली, अनुदेशक मनीष राय द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान करते हुए मंच का सफल संचालन किया गया। रोजगार मेले में आई कंपनियों ने युवाओं के इंटरव्यू लिए और योग्यता के अनुसार जॉब ऑफर दिए। युवाओं में रोजगार मेले को लेकर काफी उत्साह देखा गया।