लघु आपराधिक वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत में 1288 मामले निस्तारित
 

इसके साथ-साथ यह भी बताया गया कि दिनांक 18, 19 और 20 मई 2023 तक आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 2372 मामलों को निस्तारित कर दिया गया है। 

 

3 दिनों में हल हो गए  2372 मामले

 विशेष लोक अदालत में दिखायी न्यायिक अफसरों ने सक्रियता

 3 दिनों में लगातार की गयी केसों को निपटाने की कोशिश

चंदौली जिले में आज 20 मई को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय के अलग अलग न्यायालयों के द्वारा लघु आपराधिक वादों से संबंधित विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार चतुर्थ की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष लोक अदालत में 1288 वादों को निस्तारित कर दिया गया।

जनपद के अपर जनपद न्यायाधीश और सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ज्ञानप्रकाश शुक्ल के द्वारा जानकारी देते हुए इस बारे में विस्तार से बताया गया है...

1. श्री दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 1168  लघु वादों का निस्तारण किया गया।
2. श्री संदीप कुमार सिविल जज (सीनियर डिवीजन) द्वारा कुल 23 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
3.श्री विकास वर्मा सिविल जज (सीनियर डिवीजन एफ.टी.सी.)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा कुल 51 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
4.सुश्री इन्दुरानी न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कुल 27  लघु वादों का निस्तारण किया गया।
5.सुश्री माधुरी यादव सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफ.टी.सी प्रथम द्वारा कुल 07 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
6.श्री अम्रतांशु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चकिया द्वारा कुल 12 लघु वादों का निस्तारण किया गया।
7.उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 1288 लघु  आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।
इसके साथ-साथ यह भी बताया गया कि दिनांक 18, 19 और 20 मई 2023 तक आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 2372 मामलों को निस्तारित कर दिया गया है। 

 इस दौरान ज्ञानप्रकाश शुक्ल अपर जनपद न्यायाधीश व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, दीपक कुमार मिश्र, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली. संदीप कुमार सिविल जज (सीनियर डिवीजन),  विकास कुमार वर्मा, सिविल जज (सीनियर डिवीजन) / एफ.टी.सी. / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, सुश्री इन्दुरानी, न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, सुश्री माधुरी यादव सिविल जज (जूनियर  डिवीजन) एफटीसी प्रथम, सुश्री नूतन सिविल जज (जूनियर डिवीजन) एफटीसी द्वितीय, एवं अम्रतांशु राज अपर सिविल जज (जूनियर डिविजन) चकिया उपस्थित रहे।