पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश
 

यह जनसुनवाई नागरिकों की शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने का भी प्रयास है।
 

SP आदित्य लांग्हे ने जनता दर्शन में सुनी फरियादियों की समस्याएं

आज कुल 24 प्रार्थना पत्र हुए प्राप्त

शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए तत्काल कार्रवाई

चंदौली जिले के पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन आयोजित कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न्यायोचित समाधान दिलाने का आश्वासन दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना चंदौली पुलिस की प्राथमिकता है और इसके लिए प्रत्येक प्रार्थनापत्र का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

आपको बता दें कि जनसुनवाई के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं संबंधित थाना प्रभारी से वार्ता कर प्रत्येक शिकायत का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को भी फरियादियों के साथ शिष्ट और विनम्र व्यवहार करने तथा शिकायतों का ध्यानपूर्वक मूल्यांकन कर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

आज की जनसुनवाई में कुल 24 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें भूमि विवाद 3, पारिवारिक विवाद 4 और अन्य विवाद 17 शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का समाधान करने का आदेश दिया।

पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करना और उन्हें सुरक्षित, न्यायसंगत वातावरण प्रदान करना है। इस पहल से जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चंदौली पुलिस जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करेगी, ताकि अपराध और अन्य विवादों को रोका जा सके।

यह जनसुनवाई नागरिकों की शिकायतों के समाधान में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने का भी प्रयास है।