चंदौली जिले दो बैडमिंटन कोर्ट तैयार, डीएम-एसपी ने किया उद्घाटन
 

बैडमिंटन कोर्ट बनने से जनपद के युवाओं एवं आमजन की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। जनपद में बैडमिंटन के क्षेत्र में उत्सुक युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा।
 

क्रिटिकल गैप्स योजना अंतर्गत मिला लाभ

बैडमिंटन खेलने वालों के लिए तोहफा

चंदौली पॉलिटेक्निक के परिसर में  खेलने का मिलेगा मौका

चंदौली में जिले के पहले नवनिर्मित बैटमिंटन कोर्ट का जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा शुभारंभ किया गया। जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बने इस कोर्ट का सोमवार को फीता काटकर  शुभारंभ किया गया।

 जिले के जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा जनपद मुख्यालय पर स्थित चंदौली पॉलिटेक्निक के परिसर में  नरेन्द्र यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अन्य अधिकारी की उपस्थिति में दो कोर्ट के बैडमिंटन हाल का शुभारंभ किया गया।

बताया जा रहा है कि बैडमिंटन कोर्ट बनने से जनपद के युवाओं एवं आमजन की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। जनपद में बैडमिंटन के क्षेत्र में उत्सुक युवाओं को अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलेगा। इससे जनपद के युवाओं में अपूर्व उत्साह है। बैडमिंटन कोर्ट का निर्माण क्रिटिकल गैप्स योजना अंतर्गत निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया है।