चंदौली जिले की इस नहर में पानी घटा तो खुली रहस्यमयी बाइक और बोरे की पोल, इलाके में मचा हड़कंप

चंदौली के सैयदराजा में नहर का पानी कम होते ही एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक और राखड़-गिट्टी भरा बोरा लावारिस हालत में मिला। पुलिस इसे चोरी का मामला मानकर सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच में जुट गई है।
 

भोखरी रोड नहर में मिला लावारिस बोरा

बिना नंबर की घिसी चेचिस वाली बाइक

बोरे के अंदर से निकली राखड़ और गिट्टी

सैयदराजा पुलिस सीसीटीवी से खंगाल रही सुराग

नहर से बाइक मिलने के बाद मची सनसनी

चंदौली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के भोखरी रोड स्थित नहर में रविवार की सुबह अचानक हलचल मच गई। दरअसल, नहर में पानी का स्तर कम होने पर स्थानीय लोगों ने पानी के अंदर एक लावारिस बाइक और एक रहस्यमयी बोरा पड़ा देखा। नहर में संदिग्ध चीजें दिखने के बाद देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे
स्थानीय लोगों ने बिना देर किए तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही हल्का चौकी प्रभारी गोपालजी तिवारी अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों की मदद से नहर से बाइक और उस बोरे को बाहर निकाला।

भोखरी रोड नहर में मिला लावारिस बोरा

बिना नंबर की घिसी चेचिस वाली बाइक

बोरे के अंदर से निकली राखड़ और गिट्टी

सैयदराजा पुलिस सीसीटीवी से खंगाल रही सुराग@chandaulipolice @Uppolice @adgzonevaranasi pic.twitter.com/qoIwzQcQCt

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) August 9, 2026


बोरे से निकली राखड़, बाइक का चेचिस नंबर घिसा
जब पुलिस ने नहर से निकाले गए बोरे को खोलकर जांच की, तो उसमें से राखड़ और गिट्टी बरामद हुई। वहीं, जब पुलिस ने बरामद हुई स्प्लेंडर बाइक की जांच की तो चौंकाने वाली बात सामने आई। बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी और उसका चेचिस नंबर भी घिसा हुआ था, जिससे बाइक की पहचान तुरंत न हो सके। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि यह बाइक चोरी की हो सकती है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही सैयदराजा पुलिस
पुलिस ने बाइक और बोरे को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस बाइक और बोरे को नहर में किसने और किस मकसद से फेंका था। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य माध्यमों से भी सुराग जुटाने का प्रयास कर रही है।