चंदौली पुलिस में बदला था इन सिपाहियों का ट्रांसफर ऑर्डर: यूपी-112 के तहत 7 मुख्य आरक्षियों और आरक्षियों के हुए थे तबादले

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था और शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आपातकालीन परियोजना यूपी-112 के अंतर्गत कार्यरत 7 पुलिसकर्मियों का विभिन्न पीआरवी वाहनों पर नया समायोजन किया  गया था। 
 

चंदौली पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

यूपी-112 के पुलिसकर्मियों का समायोजन

चार पहिया पीआरवी वाहनों पर तैनाती

तत्काल अनुपालन करने के सख्त निर्देश

अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन का आदेश

चंदौली जिले में आपातकालीन परियोजना यूपी-112 के अंतर्गत कानून, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक अहम कदम उठाया गया है। पुलिस अधीक्षक चंदौली के अनुमोदनोपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/नोडल अधिकारी यूपी-112 द्वारा एक आधिकारिक आदेश जारी किया गया गया था।  इस आदेश के तहत यूपी-112 चंदौली में सहचालक के रूप में नियुक्त 3 मुख्य आरक्षियों  और 4 आरक्षियों की ड्यूटी अग्रिम आदेश तक के लिए अस्थाई रूप से विभिन्न चार पहिया पीआरवी (PRV) वाहनों पर तय की गई है। अधिकारियों ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने का निर्देश दिये गए थे। यह सूची आजकल चर्चा में है कि जुगाड़ लगाकर पैरवी करवा कर लोग अपने तबादले की सूची बदलवा ले रहे हैं।

विभिन्न थानों की पीआरवी पर पुलिसकर्मियों की नई तैनाती
जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, निम्नलिखित पुलिसकर्मियों का समायोजन उनके नाम के सम्मुख अंकित चार पहिया वाहनों पर किया गया है:---

  • मुख्य आरक्षी  विवेक कुमार सिंह (पीएनओ: 062190871): रिजर्व/7205 अलीनगर से वाहन संख्या 5556/मुगलसराय पर।
  • मुख्य आरक्षी रूपेश कुमार यदुवंशी (पीएनओ: 112520364): रिजर्व/4121 कन्दवा से वाहन संख्या 8558/बबुरी पर।
  • मुख्य आरक्षी राकेश कुमार सिंह (पीएनओ: 052050338): रिजर्व से वाहन संख्या 5565/बलुआ पर।
  • आरक्षी संदीप कुमार यादव (पीएनओ: 152770309): रिजर्व से वाहन संख्या 5557/चकिया पर।
  • आरक्षी सूरज कुमार यादव (पीएनओ: 192191975): रिजर्व से वाहन संख्या 7411/सैयदराजा पर।
  • आरक्षी अनन्त राय (पीएनओ: 152190521): रिजर्व से वाहन संख्या 5562/धीना पर।
  • आरक्षी आलोक सिंह (पीएनओ: 192190868): रिजर्व से वाहन संख्या 7406/धानापुर पर।

तत्काल अनुपालन के निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन/नोडल अधिकारी यूपी-112 ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा था कि सभी संबंधित पुलिसकर्मी इस आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें। इस आदेश की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद चंदौली को सादर सूचनार्थ भेजने के साथ-साथ, प्रभारी निरीक्षक यूपी-112 और उप-निरीक्षक (उपनिरीक्षक) परिवहन यूपी-112 को आवश्यक कार्यवाही एवं ससमय अनुपालन कराने हेतु प्रेषित कर दी गई थी।