मतदाता जागरूकता रैली का कार्यक्रम, लोगों को किया जा रहा मतदान के लिए जागरूक
​​​​​​​

लोगों को मतदान करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी अभियान के तहत सोमवार को सदर बीडीओ डॉ रक्षिता सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। 
 

सदर बीडीओ डॉ रक्षिता सिंह ने की अपील

1 जून को अपने बूथ पर जाकर वोट अवश्य करें

लोगों को सामूहिक रूप से दिलायी गयी शपथ

 

चंदौली जिले में लोगों को मतदान करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। इसी अभियान के तहत सोमवार को सदर बीडीओ डॉ रक्षिता सिंह के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। 

इस दौरान बीडीओ ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कर्मचारियों और अन्य लोगों को सामूहिक रूप से शपथ भी दिलाया। बताया कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए लोगों को मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।

सदर बीडीओ डॉ रक्षिता सिंह ने कहा कि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें एवं एक जून को अपने बूथ पर जाकर वोट अवश्य करें। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए मतदान में सभी की भागीदारी आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि हर नागरिक को मतदान करने के लिए आगे आना होगा। साथ ही अपने पास पड़ोस और रिश्तेदारों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। पूरे देश में चंदौली जिले का मतदान प्रतिशत सबसे अधिक हो सके। कहा कि लोकतांत्रिक देश में मतदाताओं के पास सबसे बड़ा अधिकार होता है। लोग मतदान करके अपने पसंद की सरकार को चुन सकते हैं। इसके बाद चुनी हुई सरकार जनता के हितों के लिए विकास कार्यों को तेजी से गति देती है। ऐसे में लोगों को अपने अधिकारों का प्रयोग जरूर करना चाहिए। 

इस अवसर पर सदर बीडीओ रक्षिता सिंह, एडीओ धनंजय कुमार सिंह, आलोक कुमार सिंह, एडीओ बृजेश कुमार, अरुण सिंह, गीता सिंह, मायाशंकर यादव, अश्वनी सिंह, अरविंद यादव, बिहार प्रजापति मौजूद रहे।