महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम करती हैं ये महिलाएं, जानिए इनके काम
 

चन्दौली निवासी कंचन पाण्डेय, एलआईसी में एडवाइजर हैं। वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
 

जिले में महिलाओं के लिए काम करती हैं ये महिलाएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दे रही शुभकामनाएं

महिलाओं को सपोर्ट करती इन महिलाओं के बारे में जानिए

आज पूरे विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। आज के दिन लीक से हटकर अपने हक की लड़ाई लड़ने वाली और महिलाओं व समाज के लिए काम करने वाली महिलाओं के लिए खास होता है। इस दिन उनकी मुहिम को सलाम करने की कोशिश की जाती है। इस दिन जिले की कुछ ऐसी महिलाओं के बारे में जानने की कोशिश करते हैं, जो अपने घर परिवार के साथ साथ दूसरे के लिए भी समय निकालती हैं और एक नयी मिसाल पेश करती हैं।

 स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सारिका सिंह
एलबीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती सारिका सिंह जो गरीबों की सहायता व समाज में अच्छे संदेश देने के लिए जानी जाती हैं। ज्ञात हो कि एलबीएस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक मनोज कुमार सिंह की पत्नी हैं और स्कूल में प्रधानाचार्या के रूप में कार्यरत हैं। उनका रुझान खुद की पढ़ाई के साथ-साथ  स्कूली बच्चों की पढ़ाई या गरीब बच्चों की पढ़ाई लिखायी को सपोर्ट करना है। ऐसे ही संकल्प को लेकर वह ऐसे सभी माता-पिता को प्रेरित करती रहती हैं,  आर्थिक रूप कमजोर हैं और अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने में असमर्थ हैं।  सारिका सिंह  का कहना है कि गरीबी के कारण किसी बच्चे की शिक्षा नहीं रुकनी चाहिए। उनकी शिक्षा लगातार जारी रखने के लिए न सिर्फ उनको सपोर्ट करती हैं, बल्कि सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं। समाज में उन्होंने अनेक ऐसे कार्य किए हैं, जो एक साधारण महिला के लिए कर पाना मुश्किल है।


जिला समन्वयक महिला कल्याण  रंजना श्रीवास्तव
रंजना श्रीवास्तव, जिला समन्वयक के पद पर काम करती हैं। वह महिलाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य करते हैं। उनके अंदर छुपे डर को बाहर निकाल समाज में आगे बढाने का पूरा सहयोग रहता है।

एलआईसी एडवाइजर कंचन पाण्डेय
चन्दौली निवासी कंचन पाण्डेय, एलआईसी में एडवाइजर हैं। वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। वह महिलाओं को आर्थिक रूप में सक्षम बनने के लिए प्रेरित करती रहती हैं। ताकि महिलाएं अपने हक को पहचान कर उसकी लड़ाई लड़ सकें।

महिला कल्याण अधिकारी दीक्षा अग्रहरी
महिला कल्याण अधिकारी दीक्षा अग्रहरि ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। साथ ही कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने व समाज में अलख जगाने का कार्य सबको मिलजुल कर करना चाहिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को प्रदर्शित करने वाले तीन रंग- सफेद, हरा और बैगनी है। महिला दिवस के कैंपेन के हिसाब से सफेद रंग शुद्धता, हरा रंग उम्मीद और बैगनी रंग न्याय और गरिमा को प्रदर्शित करता है।

सलोनी सिंह राठौर भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष
सलोनी सिंह राठौर भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष के समाज में गरीब तबके के लोगों के साथ उन्हें जरूरत की चीज़ें प्रदान कराने के साथ हर संभव मदद के लिए तैयार रहती हैं।

अर्चना यादव, केस वर्कर
अर्चना यादव वन स्टॉप सेंटर पर काम करती हैं। अर्चना यादव ने महिला दिवस कि बधाई देते हुए कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर साल आठ मार्च को मनाया जाता है। यह महिलाओं को जागरूक करने का दिन है, ताकि महिलाएं अपने अधिकारों को समझ सकें और उनमें आने वाली बाधाओं को दूर कर सकें।

मीनू यादव, सामाजिक कार्यकर्ती
मीनू यादव ने कहा कि एक सैनिक की पत्नी होने के नाते देश व समाज की सेवा के लिए जो कुछ करते बनता है करती रहती हूं। पति की प्रेरणा से समाज की सेवा करती रहती हूं। पति सेना में जवान हैं व देश की सेवा कर रहे हैं। इसीलिए वह सामाजिक संस्था के जुड़कर समाज की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं।