मजाक-मजाक में जानलेवा हरकत बनी मुसीबत, डर और शर्म के कारण आयी आफत

डॉक्टरों ने किशोर के अनुरोध पर बिना शल्यक्रिया (सर्जरी) के उपचार का प्रयास किया, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी रात में बैगन को बाहर नहीं निकाला जा सका उसके बाद किशोर अपने घर को वापस लौट गया।
 

किशोर के प्राइवेट पार्ट में फंसा बैगन

ग़लत हरकत बनी जानलेवा

जानिए डॉक्टरों ने कैसे बचायी जान 

चंदौली जनपद से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां चार किशोरों के बीच हुए एक गलत परीक्षण का अजीबो गरीब और खतरनाक नतीजा सामने आया। इस प्रयोग में एक किशोर के प्राइवेट पार्ट में बैगन घुस गया, जो अंदर जाकर टूट भी गया। मामला सामने आने के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चार किशोर आपसी मज़ाक और ग़लत संगत के कारण एक अनुचित गतिविधि में शामिल हुए। इस दौरान एक किशोर के साथ ऐसा प्रयोग किया गया, जिसमें सब्ज़ी के रूप में इस्तेमाल होने वाला बैगन उसके गुप्तांग में फंस गया। प्रयोग के दौरान बैगन अंदर चला गया और टूट गया, जिससे किशोर को काफी दर्द और असहजता होने लगी।

घटना के बाद सभी साथ भाग गए और किशोर ने डर और शर्म के कारण परिजनों को कुछ नहीं बताया और अकेले ही पंडित कमला पति जिला चिकित्सालय चंदौली पहुंचा। वहां डॉक्टरों को स्थिति की गंभीरता समझ में आते ही तत्काल एक्स-रे कराया गया। रिपोर्ट में बैगन का टुकड़ा उसके प्राइवेट पार्ट के अंदर फंसा पाया गया।

डॉक्टरों ने किशोर के अनुरोध पर बिना शल्यक्रिया (सर्जरी) के उपचार का प्रयास किया, लेकिन कई कोशिशों के बाद भी रात में बैगन को बाहर नहीं निकाला जा सका उसके बाद किशोर अपने घर को वापस लौट गया। उसे सुबह ऑपरेशन के लिए बुलाया गया था लेकिन डॉक्टर के अनुसार सुबह प्राइवेट पार्ट में फंसा बैंगन शौच के रास्ते अपने आप बाहर हो गया।

इस संबंध में इमरजेंसी के डॉक्टर ने बताया कि किशोर ने बताया कि चार मित्रों के साथ वह गलत कार्य का परीक्षण कर रहे थे कि इस दौरान उसके साथ यह घटना घट गई। किशोर ने डॉक्टर से निवेदन किया कि इसकी जानकारी मेरे परिजनों को भी ना दी जाए नहीं तो मुझे मार पड़ेगी।