नौबतपुर पुलिस बूथ के पास कंटेनर के साथ पकड़े गए 3 पशु तस्कर
 

पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ. अनिल कुमार के निर्देशानुसार जनपद में गो तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में बीती रात दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा संतोष कुमार सिंह कंटेनर वाहन UP21BN-5024 में लादकर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जा रहे जानवरों को बरामद किया है।  
 

 NH-2 हाइवे से हुयी पशु तस्करों की गिरफ्तारी

  सैयदराजा थाना पुलिस को मिली सफलता

 इनमें  2 मध्य प्रदेश के पशु तस्कर हैं शामिल

 चंदौली जिले की सैयदराजा थाना पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के दौरान एक कंटेनर से 32 जानवरों को बरामद किया है, जो बिहार के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर जा रहे थे। इसके साथ ही साथ पुलिस ने 3 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए पशु तस्करों में 2 मध्य प्रदेश के और एक उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले का रहने वाला है।

जिले में पुलिस अधीक्षक चन्दौली डॉ. अनिल कुमार के निर्देशानुसार जनपद में गो तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध कार्यवाही के क्रम में बीती रात दिनांक 29 अक्टूबर 2023 को प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा संतोष कुमार सिंह कंटेनर वाहन UP21BN-5024 में लादकर वध हेतु पश्चिम बंगाल ले जा रहे जानवरों को बरामद किया है।  

बताया जा रहा है कि मुखबिर की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा संतोष कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। तभी एक कन्टेनर वाहन को NH-2 हाईवे के पास पकड़ा गया, जिसमें 32  गोवंश बरामद कर लिये गये तथा 3 शातिर पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। 

बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना सैयदराजा पर मुकदमा अपराध संख्या 223/2023 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी।

पकड़े गए पशु तस्कर-
1. इमरान अहमद पुत्र मोइन अहमद निवासी गठिया टोला थाना सिविल लाइन जिला सतना मध्य प्रदेश उम्र करीब 29 वर्ष।
2. कृष्णा कोरी पुत्र विरेन्द्र कोरी निवासी लखन चौराहा सतना थाना कोलगामा जनपद सतना मध्य प्रदेश उम्र करीब 23 वर्ष।
3. मो. हसनैन पुत्र रइस अहमद निवासी दौलतपुर थाना कडा धाम जनपद कौशम्बी उत्तर प्रदेश उम्र करीब 26 वर्ष।

इनको गिरफ्तार कर एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में  निरीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ श्री कान्त पाण्डेय, उपनिरीक्षक जमीलुद्दीन खान, सिपाही अजय पटेल, पुनीत राय व अजीत मिश्रा शामिल थे।