जारी है शराब तस्करों के खिलाफ अलीनगर पुलिस का अभियान, 4 और शराब तस्कर अरेस्ट

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि जनपद को नशामुक्त बनाया जा सके।
 

अलीनगर पुलिस व RPF की संयुक्त कार्रवाई जारी

34  लीटर अवैध शराब और हुयी बरामद

चार और शराब तस्कर गिरफ्तार

चंदौली जिले में अवैध शराब की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर थाना पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार को दोनों विभागों की संयुक्त कार्रवाई में लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास से 34.84 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। इस दौरान चार पुरुष अभियुक्तों को गिरफ्तार भी किया गया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत बिहार प्रान्त के अनुसार ₹52,260 बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के तहत की गई। अभियान का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में किया गया, जबकि मौके पर कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अलीनगर विनोद कुमार मिश्र और RPF के स.उ.नि. जितेंद्र नाथ राय के समन्वय में संपन्न हुई।

कार्रवाई का विवरण:
दिनांक 07 जुलाई 2025, समय करीब 12:30 बजे दिन अलीनगर थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर के पास पुलिस व RPF की टीम ने चेकिंग के दौरान चार अभियुक्तों को पकड़ा। इनके पास से विभिन्न ब्रांड की देशी व अंग्रेजी शराब कुल 34.84 लीटर बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्तों ने शराब को बिहार में खपाने के उद्देश्य से इकट्ठा करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व पते:
1. सौरभ सुमन, पुत्र जितेन्द्र कुमार सिंह, निवासी रत्तू बिघा, थाना डिहरी, जिला रोहतास (बिहार)
2. हीरामन कुमार, पुत्र रामचन्द्र बिन्द, निवासी सेमरा, थाना सोनहन, जिला कैमूर भभुआ (बिहार)
3. प्रवीण कुमार, पुत्र स्व. भगवान सिंह, निवासी फत्तेहपुर, थाना हाती, जिला गया (बिहार)
4. राघव कुमार, पुत्र राजेश कुमार, निवासी खदागंज, थाना खुदागंज, जिला नालंदा (बिहार)

चारों अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा संख्या 275/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत थाना अलीनगर में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

बरामद शराब का ब्यौरा:
विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी व देशी शराब, कुल मात्रा 34.84 लीटर
अनुमानित बाजार मूल्य (बिहार दर से) — ₹52,260

कार्रवाई में शामिल टीम:
अलीनगर पुलिस टीम : निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक मनोज कुमार राय, हेड कांस्टेबल रोशन यादव, कांस्टेबल सत्येन्द्र यादव
RPF टीम: सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र नाथ राय, आरक्षी छोटेलाल यादव, आरक्षी कमलेश कुमार पटेल

इस संयुक्त कार्यवाही से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि चंदौली पुलिस व RPF अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह सतर्क है। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे ताकि जनपद को नशामुक्त बनाया जा सके।