Ganja Seized: चंदौली में 60 किलो अवैध गांजा बरामद, अर्टिगा से करते थे तस्करी, SOG-सर्विलांस और अलीनगर पुलिस ने 3 तस्करों को दबोचा 

 

एसओजी-सर्विलांस और अलीनगर पुलिस ने हमीदपुर पटनवा में चेकिंग के दौरान 60 किलो गांजा बरामद किया, अर्टिगा UP44BL9326 जब्त, बाबतपुर में घेराबंदी कर 3 तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख कीमत, ओडिशा से ला रहे थे।

 
 

चंदौली में 60 किलो गांजा बरामद

अर्टिगा से गांजा तस्करी पकड़ी

3 तस्कर बाबतपुर में गिरफ्तार

20 लाख कीमत गांजा बरामद

ओडिशा से सुल्तानपुर तस्करी

एसओजी और सर्विलांस टीम व थाना अलीनगर पुलिस की संयुक्त त्वरित कार्यवाही में 01 अर्टिगा कार से 60 किग्रा अवैध गांजे की बरामदगी करते हुए 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, बरामद गांजे के अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रूपये

चंदौली जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना अलीनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 60 किलो अवैध गांजा बरामद कर 3 शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को टक्कर मारकर भागने की कोशिश कर रहे तस्करों को बाबतपुर में घेराबंदी कर दबोचा गया।

चंदौली जिले के उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में एसओजी/सर्विलांस टीम व थाना अलीनगर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर हमीदपुर पटनवा के पास संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान मिर्जापुर की तरफ से आ रही एक संदिग्ध सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार सं० UP44BL9326 को पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। वाहन चालक द्वारा पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर बाबतपुर क्षेत्र में उक्त वाहन को रोक लिया गया। गाड़ी रुकने पर अभियुक्तों द्वारा पुलिस की गाड़ियों में टक्कर मारी गई तथा मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न किया गया। पुलिस बल द्वारा सूझबूझ व तत्परता दिखाते हुए वाहन समेत 03 अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।

गाड़ी की डिक्की में स्टेपनी के नीचे छिपाकर रखे गए कुल 60 बंडलों में 60 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजे की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान:

1- अभिषेक सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी ग्राम बहोरपुर, दोस्तपुर, जनपद सुल्तानपुर उम्र करीब 25 वर्ष
2- अवधेश पुत्र सीताराम निवासी ग्राम सिरसिया, दुबौलिया, जनपद बस्ती उम्र करीब 20 वर्ष
3- नौशाद पुत्र अनवर अली निवासी ग्राम संग्रामपुर, छावनी, जनपद बस्ती उम्र करीब 24 वर्ष

अभिषेक सिंह का आपराधिक इतिहास-* अभिषेक सिंह शातिर अपराधी है। उस पर पहले से 4 मुकदमे दर्ज हैं। मु0अ0सं0 31/2021 धारा 304, 354(ख), मु0अ0सं0 156/2021 धारा 147, 148, 149, 307, मु0अ0सं0 158/2021 धारा 143,144,147,148 और 7 सीएलए एक्ट, मु0अ0सं0 97/2022 धारा 25/3 आयुध अधिनियम, सभी थाना करौंदीकलां, जनपद सुल्तानपुर में दर्ज हैं।

उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर का आधिकारिक वक्तव्य-#chandauli #chandaulinews #chandaulisamachar #Chandaulilive #चंदौलीसमाचार #चंदौली #चंदौलीन्यूज pic.twitter.com/56U08IVcbS

— Chandauli Samachar (@chandaulinews) October 31, 2026


पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे लोग यह गांजा ओडिशा से सड़क के रास्ते लाकर सुल्तानपुर व अन्य क्षेत्रों में छोटे-छोटे पैकेटों में पैक करके ऊंचे दामों पर बेचते हैं। आज भी वे गांजा लेकर आ रहे थे और पुलिस द्वारा रोके जाने पर भागने का प्रयास कर रहे थे।

केस दर्ज- मु0अ0सं0- 667/2026 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट एवं 109(1) बीएनएस, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी- कुल 60 किलोग्राम गांजा 60 बंडलों में, 01 मारुति अर्टिगा कार सं0 UP44BL9326, मोबाइल फोन और 850 रुपये नगद बरामद हुए हैं।