अलीनगर पुलिस और RPF की संयुक्त कार्रवाई में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
 

यह कार्रवाई शराब तस्करी पर पुलिस और आरपीएफ की समन्वित रणनीति का परिणाम मानी जा रही है, जिससे गैर-प्रांत में अवैध शराब की आपूर्ति करने वाले गिरोहों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
 

45 लीटर अवैध शराब बरामद

बिहार के पांच तस्कर गिरफ्तार

पुलिस कप्तान के निर्देश पर चल रही संयुक्त कार्रवाई

चंदौली जिले में शराब तस्करी पर नकेल कसने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने सोमवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान पाँच शराब तस्करों को दबोच लिया, जिनमें चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। इनके कब्जे से कुल 45.96 लीटर अवैध अंग्रेजी और देशी शराब बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक चंदौली आदित्य लांग्हे के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अलीनगर अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरपीएफ के साथ मिलकर लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास चेकिंग की। इसी दौरान दोपहर करीब 1:30 बजे पाँच लोगों को शराब के साथ पकड़ा गया।

पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे आसपास के शराब ठेकों से शराब खरीदकर बिहार ले जाते हैं और वहाँ ऊँचे दाम पर बेचते हैं। इस काम से उन्हें अच्छा मुनाफा होता है, जिससे वे अपने शौक पूरे करते हैं।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

  • वीरु कुमार पुत्र बाकेलाल, वार्ड नं. 08, कम्पनी सराय, थाना नगर, सासाराम, रोहतास (बिहार), उम्र 20 वर्ष
  • मोहन पासवान पुत्र सनमुख पासवान, वार्ड नं. 06, रामपुर जोई, थाना शिवसागर, रोहतास (बिहार), उम्र 33 वर्ष
  • दिग्विजय नारायण सिंह पुत्र गणेश सिंह, वार्ड नं. 06, रामपुर जोई, थाना शिवसागर, रोहतास (बिहार), उम्र 35 वर्ष
  • शिवपूजन सिंह पुत्र स्व. द्वारिका प्रसाद, विक्रमपुर, थाना फतुआँ, पटना (बिहार), उम्र 53 वर्ष
  • रानी कुमारी पुत्री राजू, चिलका टांड़ मार्केट, शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र (उ.प्र.), उम्र 21 वर्ष

बरामद शराब का विवरण

  • 85 बोतल 8PM अंग्रेजी शराब (180 एमएल प्रत्येक)
  • 45 बोतल ब्लू लाइम देशी शराब (200 एमएल प्रत्येक)
  • 04 बोतल रॉयल स्टेग अंग्रेजी शराब (375 एमएल प्रत्येक)
  • 12 टेट्रा पैक रॉयल चैलेंज अंग्रेजी शराब (180 एमएल प्रत्येक)
  • 90 पाउच बंटी-बबली देशी शराब (200 एमएल प्रत्येक)

इस मामले में थाना अलीनगर में मुकदमा अपराध संख्या 352/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पुलिस व आरपीएफ टीम में थाना अलीनगर के प्रभारी अनिल कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक शिवानंद सिंह, कॉन्स्टेबल धीरेन्द्र यादव, महिला कॉन्स्टेबल रिंकू सिंह के साथ आरपीएफ टीम में सब-इंस्पेक्टर मोहम्मद शाहिद खान, कॉन्स्टेबल होरी प्रसाद, महिला प्रधान आरक्षी रशीदा बानो, कॉन्स्टेबल छोटेलाल यादव, कॉन्स्टेबल प्रिंस कुमार शामिल थे। 

यह कार्रवाई शराब तस्करी पर पुलिस और आरपीएफ की समन्वित रणनीति का परिणाम मानी जा रही है, जिससे गैर-प्रांत में अवैध शराब की आपूर्ति करने वाले गिरोहों पर अंकुश लगने की उम्मीद है।