अलीनगर पुलिस व RPF की संयुक्त कार्रवाई, 38 लीटर अवैध शराब के साथ 5 अभियुक्त गिरफ्तार
अलीनगर थाना और RPF की तस्करों के खिलाफ मुहिम जारी
गिरफ्तार अभियुक्तों में एक नाबालिग बच्चा भी शामिल
57 हजार बरामद
चंदौली जिले की अलीनगर पुलिस और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 38.34 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ पांच शराब तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में एक बाल अपचारी भी शामिल है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत ₹57,510 (बिहार राज्य के अनुसार) आंकी गई है।
निर्देश पर चला था विशेष अभियान
शराब तस्करी की रोकथाम और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया था। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर कृष्ण मुरारी शर्मा के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
मुखबिर की सूचना पर छापा
मुखबिर से सूचना मिलने पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस व RPF टीम ने लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास चेकिंग अभियान चलाया। रात करीब 12:10 बजे 5 तस्करों को अवैध शराब के साथ धर दबोचा गया।
### गिरफ्तार तस्करों की पहचान
1. *उत्तम कुमार*, पुत्र सुनील सिंह – एकौना, थाना भगवानगंज, जिला पटना (बिहार)
2. *गुड्डू कुमार*, पुत्र रामजी – पतुहला, थाना बजीरगंज, जिला गया (बिहार)
3. *बाल अपचारी* – नाम गोपनीय
4. *छोटू कुमार*, पुत्र प्रेम कुमार – मस्ती फत्तेपुर, थाना लाखोपुर, जिला बेगूसराय (बिहार)
5. *कुदरत अली*, पुत्र इम्तियाज – कुदरा, थाना कुदरा, जिला कैमूर (बिहार)
इनके खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 279/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है।
शराब की विस्तृत बरामदगी
* 8PM (180ml): 97 बोतल
* ऑफिसर्स चॉइस (180ml): 93 बोतल
* सिग्नेचर (180ml): 8 बोतल
* आफ्टर डार्क ब्लू (180ml): 15 बोतल
* *कुल मात्रा:* 38.34 लीटर अंग्रेजी शराब
*शामिल पुलिस और RPF टीम"
*पुलिस टीम:*
* निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, प्रभारी अलीनगर
* उप निरीक्षक शिवानंद सिंह
* हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण
*आरपीएफ टीम:*
* सब इंस्पेक्टर जितेंद्र नाथ राय (RPF/DDU)
* आरक्षी छोटेलाल यादव (CPDS/DDU)