शहाबगंज पुलिस की दबिश का असर, ऐसे पकड़ा गया 24 साल से फरार चल रहा वारंटी

अर्जुन लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। लेकिन विशेष रणनीति और गुप्त सूचना के आधार पर शहाबगंज पुलिस ने उसे सकुशल पकड़ लिया।
 

वारण्टी अर्जुन 24 वर्षों से चल रहा था फरार

गिरफ्तार वारण्टी अर्जुन पर था गंभीर आपराधिक मामला दर्ज

सुबह 7:30 बजे पुलिस टीम ने घर से किया गिरफ्तार

चंदौली जिले की शहाबगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 24 वर्षों से फरार चल रहे वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

आपको बता दें कि जनपद मे NBW वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु  पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे नामेन्द्र कुमार,क्षेत्राधिकारी चकिया के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष शहाबगंज अर्जुन सिंह की टीम शहाबगंज द्वारा दिनांक 17 जून 2025 को समय 07.30 बजे NBW 1-अर्जुन पुत्र सुन्नर निवासी ग्राम अमांव थाना शहाबगंज जनपद चन्दौली मुक़दमा  संख्या -34/2001 धारा 459 भारतीय दंड संहिता, सरकार बनाम पुरूषोत्तम थाना शहाबगंज के घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।

अर्जुन लंबे समय से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। लेकिन विशेष रणनीति और गुप्त सूचना के आधार पर शहाबगंज पुलिस ने उसे सकुशल पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  

इस गिराफ्तरी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजेन्द्रनाथ सिंह एवं कांस्टेबल चक्रवर्ती अजय शंकरम शामिल रहें।