बबुरी पुलिस ने दो वारंटियों को किया अरेस्ट, दोनों को भेजा जेल
 

इसके साथ ही वारंटी लाल चंद्र पुत्र रघुनाथ ग्राम बिंदुपुरवा थाना बबुरी जनपद चंदौली का रहने वाला है। उसकी उम्र 75 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है।
 

दो अलग-अलग गांवों में हुयी गिरफ्तारी

न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया ने जारी किया था एनबीडब्ल्यू

कई दिनों से फरार चल रहे थे दोनों वारंटी

चंदौली जिले के बबुरी थाना अंतर्गत बिंदुपुरवा और सिकन्दरपुर रतराव के रहने वाले व्यक्तियों को पकड़ने में सफलता पायी है। दोनों वारंटी कई दिनों से फरार चल रहे थे। दोनों वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बबुरी पुलिस ने कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।

बताते चलें कि नंदू बिंद पुत्र भोला बिंद ग्राम सिकंदरपुर रतराव थाना बबुरी जनपद चंदौली का रहने वाला है। इसकी उम्र करीब 60 वर्ष के आसपास बतायी जा रहा है। इसके साथ ही वारंटी लाल चंद्र पुत्र रघुनाथ ग्राम बिंदुपुरवा थाना बबुरी जनपद चंदौली का रहने वाला है। उसकी उम्र 75 वर्ष के आसपास बतायी जा रही है।

इन दोनों के खिलाफ न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया जनपद चन्दौली द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था और दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काफी दिनों से प्रयास कर रही थी, परंतु अभियुक्त गण गिरफ्तारी के बाद से बचने के लिए इधर उधर भाग कर रहे थे। दोनों को आज दिनांक 11 जुलाई 2023 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार करने वाली टीम में मधुसूदन राय, परमात्मानंद यादव, शिवमूर्ति दुबे इत्यादि पुलिसकर्मी शामिल थे।